मुख्य पृष्ठ > मनोरंजन > बॉलीवुड > आलेख
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
नई आयटम गर्ल्स  Search similar articles
Deepika
IFM
पुरानी फिल्मों में एक फड़कता हुआ गीत रखा जाता था, जिसे नायिका के बजाय हेलन, कुक्कू, जयश्री टी या पद्मा खन्ना पर फिल्माया जाता था। यह गाना आगे की सीट पर बैठने वाले दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाया जाता था। ए ग्रेड की नायिकाएँ इस तरह के गीतों से परहेज रखती थीं।

बदलते दौर के साथ राखी सावंत, मलाइका अरोरा, याना गुप्ता इन गानों में नजर आने लगीं। इस तरह के गानों को आयटम नंबर या आयटम सांग कहा जाने लगा। धीरे-धीरे इनमें बड़ी नायिकाएँ भी दिखाई देने लगीं।

इन नायिकाओं को राखी सावंत की जगह लेने में कोई अफसोस नहीं हुआ। माधुरी दीक्षित (बड़े मियाँ छोटे मियाँ) से लेकर ऐश्वर्या राय (बंटी और बबली) जैसी नंबर वन नायिकाओं ने आयटम सांग किए।

Shilpa
IFM
इन आयटम सांग्स की वजह से निर्माताओं के साथ-साथ नायिकाओं को भी फायदा पहुँचता है। निर्माता की फिल्म का आकर्षण बढ़ जाता है, वहीं नायिकाओं को एक हिट गीत मिल जाता है, जिससे उन्हें स्टेज शो के दौरान परफॉर्म करने में मदद मिलती है।

स्टेज शो के दौरान कलाकार चुनते समय यह ख्याल रखा जाता है कि उन पर फिल्माए गए कितने गीत हिट रहे हैं। कई बार संबंधों की खातिर भी इस तरह के गीत करने पड़ते हैं।

अब तो पुरुष कलाकार भी आयटम सांग करने लगे हैं। राकेश रोशन की फिल्म ‘क्रेजी 4’ में रितिक और शाहरुख जैसे कलाकार नाचते हुए नजर आए। ‘क्रेजी 4’ की स्टारकास्ट कमजोर थी, इसलिए फिल्म का महत्व बढ़ाने के लिए राकेश रोशन ने दोनों सुपरस्टार्स के गाने रखवाए।

आगामी फिल्मों में भी बॉलीवुड की बड़ी नायिकाएँ आयटम सांग करती हुई नजर आएँगी।

Katrina
IFM
कैटरीना कैफ :
इन दिनों निर्माता कैटरीना कैफ को फिल्मों की सफलता के लिए लकी मानते हैं। यह देखते हुए ‘ब्लू’ फिल्म के निर्माता ने कैटरीना का आयटम सांग अपनी फिल्म में रखा है। कैटरीना कैफ ने इस गाने को करने के बदले में निर्माता से पूरे डेढ़ करोड़ रुपए वसूले। इतने पैसे तो कई नायिकाओं को एक फिल्म में काम करने के बदले में भी नहीं मिलते। खबर है कि बोनी कपूर की फिल्म ‘वांटेड : डेड एंड अलाइव’ में भी कैटरीना का एक आयटम सांग रखा गया है।

शिल्पा शेट्टी :
शिल्पा शेट्टी पर फिल्माए गए कई गाने सुपरहिट साबित हुए हैं। उनकी लोकप्रियता भी विश्वस्तरीय हो गई है। इसको देखते हुए करण जौहर ने अपनी फिल्म ‘दोस्ताना’ में उन पर एक गाना पिछले दिनों मियामी में फिल्माया।

Kareena
IFM
करीना कपूर :
करीना के खाते में ‘इट्स रॉकिंग’ जैसा हिट आयटम नंबर दर्ज है। वे शाहरुख खान की आगामी फिल्म ‘बिल्लू बार्बर’ में भी आयटम सांग करेंगी। खबर है कि इसके लिए करीना को भारी रकम दी जाएगी।

दीपिका पादुकोण :
दीपिका भी शाहरुख की फिल्म ‘बिल्लू बार्बर’ में आयटम नंबर करेंगी। शायद उन्हें यह गाना शाहरुख की वजह से करना पड़ रहा है, क्योंकि शाहरुख के बैनर से उन्होंने अपनी शुरुआत की थी।
और भी
‘जन्नत’ को मिले दर्शक
जीने की तमन्ना के साथ मरने का इरादा
क्या शाहरुख पाँचवीं फेल हैं?
शाहिद-विद्या की किस्मत कनेक्शन
अमिताभ और खालिद के बीच जंग
खतरों के खिलाड़ी : आधे अनाड़ी