मुख्य पृष्ठ > मनोरंजन > बॉलीवुड > आलेख
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
शाहिद-विद्या की किस्मत कनेक्शन  Search similar articles
Vidya-Shahid
IFM
अज़ीज मिर्जा ने जब अपनी फिल्म ‘किस्मत कनेक्शन’ के लिए शाहिद कपूर और विद्या बालन की जोड़ी को चुना था, तब कई लोगों ने अज़ीज के इस चुनाव को गलत ठहराया था। उनके मुताबिक परदे पर विद्या के मुकाबले उम्र में शाहिद छोटे नजर आएँगे।

अज़ीज ने कहा कि उन्होंने दोनों को साथ खड़ा कर देखा है और उन्हें ऐसी कोई बात नजर नहीं आती है। खैर, ये जोड़ी परदे पर कैसी दिखेगी ये तो फिल्म के प्रदर्शित होने के बाद पता चलेगा, लेकिन इस समय शाहिद और ‍विद्या रीयल लाइफ जोड़ी के रूप में चर्चित हो रहे हैं।

इस फिल्म की शूटिंग के दरमियान दोनों अच्छे दोस्त बन गए। करीना से अलग होने के बाद शाहिद को दोस्त की तलाश थी और विद्या के रूप में उन्हें अच्छी दोस्त मिल गई। जैसे-जैसे फिल्म की शूटिंग आगे बढ़ी वैसे-वैसे उनकी दोस्ती में भी प्रगाढ़ता आती गई।

शाहिद का नाम टेनिस सुंदरी सानिया मिर्जा के साथ भी जुड़ा और विद्या के साथ भी। अमृता राव का नाम भी सामने आया था, लेकिन विद्या के प्रति शाहिद कुछ ज्यादा ही गंभीर हैं।

इस फिल्म की अधिकांश शूटिंग भारत से बाहर हुई। वहाँ से दोनों के रोमांस की खबरें आती रहीं। आउटडोर शूटिंग में साथ वक्त गुजारने का भरपूर मौका मिलता है। सैफ और करीना भी ‘टशन’ की लंबी शूटिंग के लिए भारत से बाहर गए थे। इतना समय करीना को शाहिद से छिनने के लिए सैफ के पास काफी था।

भारत आने के बाद भी विद्या और शाहिद का मिलना-जुलना जारी रहा। कई बार दोनों को साथ देखा गया। पिछले दिनों मुंबई में विद्या फिल्म की शूटिंग कर रही थी। कुछ दूरी पर शाहिद की भी शूटिंग हो रही थी। जैसे ही लंच टाइम हुआ, शाहिद पहुँच गए विद्या के पास।

विद्या को शानदार लंच करवाने के लिए वे पंचसितारा होटल में ले गए। पूरे तीन घंटे बाद दोनों शूटिंग करने वापस पहुँचे। निर्देशक और यूनिट के सदस्यों के पास इंतजार करने के अलावा कोई रास्ता नहीं था।

शाहिद और विद्या का कहना है कि वे सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। बॉलीवुड के सभी कलाकार शुरुआत में ऐसा ही कहते हैं, लेकिन बाद में उनकी दोस्ती प्यार में बदल जाती है। कहीं ऐसा न हो कि ‘किस्मत कनेक्शन’ के जरिए उनकी किस्मत ही आपस में जुड़ जाए।
और भी
अमिताभ और खालिद के बीच जंग
खतरों के खिलाड़ी : आधे अनाड़ी
अनुष्का शर्मा : शाहरुख की नई नायिका
‘पाथेर पांचाली’ को रंगीन करने की साजिश
दोस्त, दोस्त ना रहा
मई में प्रदर्शित होने वाली फिल्में