आने वाली फिल्म | फोकस | गीत-गंगा | फिल्मोग्राफी | मिर्च-मसाला | कैटरीना कैफ | अमिताभ बच्चन | आलेख | फिल्म समीक्षा | एड्रेस बुक | आमिर खान | ऑस्कर | टीवी | सिने-मेल | मुलाकात | हॉलीवुड से
मुख पृष्ठ मनोरंजन » बॉलीवुड » आलेख » अक्षय का एक्शन प्रेम
आलेख
Feedback Print Bookmark and Share
 
Akshay
PR
अक्षय कुमार बॉलीवुड के चुनिंदा एक्शन स्टार्स में से एक हैं। परदे पर अक्षय को एक्शन दृश्य करते देखना बेहद अच्छा लगता है, क्योंकि अक्षय के एक्शन में एक खास किस्म का स्टाइल है।

1991 में अक्षय कुमार की पहली फिल्म ‘सौगंध’ प्रदर्शित हुई थी। उस समय एक्शन फिल्मों का बोलबाला था। अक्षय के डीलडौल को देख निर्माता-निर्देशकों को नया हीरो मिल गया।

अक्षय अभिनय में कमजोर थे, लेकिन एक्शन फिल्मों में हाथ-पैर ज्यादा चलाना पड़ते हैं, इसलिए अक्षय एक्शन फिल्म के ढाँचे में एकदम फिट नजर आए और उन पर एक्शन हीरो का लेबल लग गया।

अक्षय ने फिल्मों में खूब मारधाड़ की। उनकी खिलाड़ी स‍िरीज की फिल्में काफी सराही गईं। अक्षय के करियर में एक दौर ऐसा आया जब उन्होंने एक्शन फिल्मों से तौबा कर ली और हास्य फिल्मों की ओर मुड़ गए।

वक्त की नजाकत को देखते हुए उन्होंने यह निर्णय लिया था। उनकी हास्य फिल्मों ने भी दर्शकों को खूब हँसाया। अक्षय को लगा कि वे हास्य भूमिकाओं में टाइप्ड होते जा रहे हैं, इसलिए उन्होंने एक्शन फिल्मों को फिर से करने का फैसला किया।

‘टशन’ में एक्शन
अक्षय ‘चाँदनी चौक टू चाइना’ और ‘सिंह इज़ किंग’ नामक फिल्मों में एक्शन करते हुए नजर आएँगे, लेकिन उसके पहले दर्शकों को ‘टशन’ में उनके एक्शन सीन नजर आएँगे। एक तरह से अक्षय की एक्शन फिल्मों में वापसी ‘टशन’ से ही हो रही है। इस फिल्म में वे बच्चन पांडे की भूमिका निभा रहे हैं, जिसका लक्ष्य हत्यारा बनना है। फिल्म के लिए अक्षय ने अपने लुक में भी बदलाव किया है।

Akshay-Saif
PR
अक्षय-सैफ की जोड़ी
ये दिल्लगी, मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी, तू चोर मैं सिपाही, कीमत जैसी फिल्मों में अक्षय और सैफ साथ काम कर चुके हैं। इनकी जोड़ी दर्शकों ने खूब पसंद की थी। अक्षय चाहते थे कि उनकी जोड़ी अमिताभ और शशि कपूर की तरह हिट साबित हो, लेकिन अक्षय और सैफ ज्यादा फिल्में नहीं कर सके।

‘टशन’ में ये एक बार फिर साथ नजर आएँगे। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान कहा गया था कि दोनों में कुछ अनबन हो गई थी, लेकिन अक्षय इससे इनकार करते हैं। वे सैफ को अपने छोटे भाई की तरह मानते हैं।

सफलता का राज कठोर परिश्रम
पिछले 18 वर्ष से अक्षय कुमार बॉलीवुड में टिके हुए हैं। उन्हें खान ब्रिगेड की टक्कर का स्टार माना जाता है। जहाँ सलमान, आमिर और शाहरुख को बड़े बैनर्स और निर्देशकों का सहारा मिला, वहीं अक्षय ने सफलता अपेक्षाकृत छोटे बैनरों के जरिये हासिल की।

Akshay
IFM
इतना लंबा और सफल सफर अक्षय ने कठोर परिश्रम करके हासिल किया। आज भी वे ‍अपनी फिटनेस पर उतना ही ध्यान देते हैं जितना दस वर्ष पहले देते थे। उनके अभिनय में भी निरंतर निखार लगातार सीखने की वजह से आया है। उम्दा अभिनय के कारण अक्षय आज ज्यादा आत्मविश्वास से भरे नजर आते हैं।

अक्षय को उम्मीद है कि दर्शक उन्हें एक्शन फिल्मों में एक बार फिर पसंद करेंगे क्योंकि इन फिल्मों में उनके एक्शन में ज्यादा स्टाइल है।