प्रियंका चोपड़ापिछले कुछ समय से प्रियंका चर्चा में नहीं है। अपने पिता की बीमारी के कारण वे अपने करियर पर ठीक से ध्यान नहीं दे पाईं। इस वर्ष प्रियंका की कई अच्छी फिल्में प्रदर्शित होने वाली हैं। खूबियाँ : प्रियंका चोपड़ा बेहद प्रोफेशनल कलाकार हैं। इस कारण उनसे निर्माता-निर्देशक खुश रहते हैं। पारिश्रमिक उनके लिए कभी भी प्रतिष्ठा का विषय नहीं रहा। हर उम्र के नायक के साथ उनकी जोड़ी जम जाती है। इस वर्ष प्रदर्शित होने वाली कुछ फिल्में उन्हें आगे तक ले जा सकती हैं। कमियाँ : बड़े बैनर्स ने हमेशा प्रियंका से दूरी बनाकर रखी, लेकिन अब ये दूरियाँ कम होती जा रही है। प्रियंका एक अच्छी अभिनेत्री हैं, लेकिन अब तक वे कोई उल्लेखनीय फिल्म या भूमिका नहीं कर पाई। फिल्मों के चयन के मामले में वे अक्सर ठीक से निर्णय नहीं ले पाती हैं।आने वाली फिल्म : फैशन, दोस्ताना, द्रोण, लव स्टोरी 2050, गॉड तुस्सी ग्रेट हो।