दीपिका पादुकोण हालाँकि दीपिका केवल एक फिल्म पुरानी हैं, लेकिन लोकप्रियता के मामले वे किसी से कम नहीं है। दर्शक तो उन्हें पसंद करते ही हैं, बॉलीवुड के सारे नायक भी दीपिका के साथ काम करने के लिए लालायित हैं।
खूबियाँ : ग्लैमर वर्ल्ड में कैसे चर्चित रहना है ये दीपिका को बखूबी आता है। तमाम बड़े बैनर्स की फिल्मों के प्रस्ताव दीपिका को मिल रहे हैं। जहाँ एक ओर वे शाहरुख जैसे सीनियर अभिनेता की नायिका बनी हैं तो दूसरी ओर वे रणबीर कपूर जैसे युवा अभिनेता के साथ भी काम कर रही हैं। कम उम्र दीपिका का सबसे बड़ा प्लस पाइंट है। वे एक अच्छी अभिनेत्री हैं इसका अंदाजा ‘ओम शांति ओम’ के जरिए लग जाता है। अनुभव के साथ उनके अभिनय में और निखार आएगा।
कमियाँ : दीपिका से अपेक्षाएँ बहुत ज्यादा हैं इसलिए उन्हें अपनी भूमिकाओं पर विशेष ध्यान देना होगा। उनकी प्रदर्शित हुई फिल्मों से ज्यादा उनके प्रेमियों की संख्या है, जो यह दर्शाता है कि उनका ध्यान किस ओर ज्यादा है।
आने वाली फिल्म : बचना ऐ हसीनों, चाँदनी चौक टू चायना।
|