कैटरीना कैफ सलमान खान की गर्लफ्रेंड के रूप में पहचाने जाने वाली कैटरीना ने अब अपनी पहचान खुद बना ली है। पिछले वर्ष चार हिट फिल्म देने वाली कैटरीना ने इस वर्ष भी अपनी शुरुआत सफल फिल्म ‘रेस’ से की है।
खूबियाँ : सीखने के लिए हरदम तैयार और मेहनती। जब कैटरीना बॉलीवुड में आई थीं तो ठीक से हिंदी समझ भी नहीं पाती थीं। उन्होंने इसे चुनौती के रूप में लिया और आज वे हिंदी बोल लेती हैं। अभिनय के क्षेत्र में कैटरीना अपनी सीमाएँ जानती हैं और उसी दायरे में रहकर वे काम कर रही हैं। अपने मासूम चेहरे के कारण सिने-प्रेमियों के बीच बेहद लोकप्रिय।
कमियाँ : कैटरीना का अभिनय उनकी सबसे बड़ी कमजोरी है। शो-पीस के रूप में तो उन्हें फिल्मों में काम मिल जाता है, लेकिन सशक्त भूमिका के लिए शायद ही कोई निर्देशक कैटरीना के नाम पर विचार करेगा। सफल फिल्मों से भले ही उनका नाम जुड़ा है, लेकिन इस सफलता में कैटरीना का ज्यादा योगदान नहीं है।
आने वाली फिल्म : सिंह इज़ किंग, युवराज, ब्लू, हैलो।
|