मुख्य पृष्ठ > मनोरंजन > बॉलीवुड > आलेख
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
मुकाबला : नंबर वन बनने का
समय ताम्रकर
नायिकाओं का नंबर वन का सिंहासन खाली है। ऐश्वर्या राय ने शादी के बाद कम फिल्म करने का निर्णय ले लिया है। रानी मुखर्जी की पिछले वर्ष प्रदर्शित अधिकांश फिल्में फ्लॉप हो गईं और फिलहाल वे बेहद कम फिल्में कर रही हैं। इस सिंहासन पर विराजमान होने के लिए कुछ नायिकाओं के बीच मुकाबला चल रहा है। एक नजर दावेदारों पर।

Kareena
IFM
करीना कपूर
किस्मत की धनी करीना कपूर के पास काम की कमी कभी नहीं रही। करीना ने बड़े बैनर्स की कई फिल्में की। अधिकांश असफल हुईं। इसके बावजूद वे लगातार चर्चा में बनी रहीं। करीना ने कभी भी पारिश्रमिक के मामले में समझौता नहीं किया और अपनी शर्तों पर काम किया।

खूबियाँ :
कपूर खानदान की कन्या होने से करीना को बॉलीवुड में अन्य नायिकाओं की तुलना में थोड़ा अतिरिक्त लाभ मिलता है। अभिनय में वे निपुण हैं। ‘जब वी मेट’ के बाद एक बार फिर उनके करियर ने रफ्तार पकड़ ली है। बॉलीवुड के तमाम अभिनेताओं के साथ उनकी जोड़ी जमती है।

कमियाँ :
शाहिद को छोड़ सैफ को अपना बॉयफ्रेंड बनाने से करीना की लोकप्रियता में गिरावट आई है। अभिनय के बजाय रोमांस पर ज्यादा ध्यान। अडि़यल रवैया भी छोड़ना पड़ेगा। रिफ्यूजी (2000) से अपना करियर शुरू करने वाली करीना ने लंबा समय बॉलीवुड में गुजारा है और अब तक कोई महान फिल्म नहीं दी है।

आने वाली फिल्म : टशन, गोलमाल रिटर्नस, कमबख्त इश्क, मिलेंगे-मिलेंगे।
1 | 2 | 3 | 4  >>  
और भी
कमजोर मुकाबला
आईपीएल से जुड़ी बॉलीवुड की हस्तियाँ
राकेश रोशन का स्पष्टीकरण
सेक्सी सेलिना मत कहो
‘टशन’ का संगीत
ऐश्वर्या के काम में दखलअंदाजी नहीं