मुख्य पृष्ठ > मनोरंजन > बॉलीवुड > आलेख
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
आईपीएल से जुड़ी बॉलीवुड की हस्तियाँ
आईपीएल पहली ऐसी स्पर्धा है जिसमें बॉलीवुड और क्रिकेट पूरी तरह से जुड़े नजर आ रहे हैं। हर टीम का ऐसा प्रचार किया जा रहा है, जैसे फिल्मों का किया जाता है। हर टीम ने‍ फिल्मी कलाकारों को अपने से जोड़ लिया है जो उनका प्रचार करेंगे।

प्रत्येक टीम के विज्ञापन, प्रमोशनल वीडियो और गाने बनाए जा रहे हैं जिसमें बॉलीवुड के लोग जुड़े हुए हैं। इन प्रमोशनल फिल्मों को ख्यात निर्देशक निर्देशित कर रहे हैं। खिलाड़ी मैदान पर अपने जौहर दिखाएँगे तो ‍कलाकार मैदान के बाहर उनका प्रचार करते नजर आएँगे। पैसा पानी की तरह बहाया जा रहा है। आइए जानें कि किस टीम ने किस कलाकार की सेवाएँ ले रखी हैं।

1) रॉयल चैलेंजर्स (बैंगलोर)
Katrina
IFM
446 करोड़ रुपए चुकाकर विजय माल्या ने यह टीम अपने नाम की। विजय माल्या हर काम स्टाइल से करते हैं। अपनी इस टीम के लिए वे एक प्रमोशनल वीडियो बना रहे हैं, जिसका निर्देशन संजय गुप्ता कर रहे हैं। इसमें कैटरीना कैफ नजर आएँगी। इस गाने की धुन संदीप चौटा ने बनाई है।

Sameera
IFM
2) डेक्कन चार्जेस (हैदराबाद)
‘डेक्कन क्रोनिकल’ के वेंकटरमण रेड्डी ने यह टीम 402.8 करोड़ रुपए में ली। खबर है आंध्रप्रदेश में रहने वाली समीरा रेड्डी जो अपनी हॉट अदाओं के लिए जानी जाती है, इस टीम का प्रचार करेंगी।

3) मुंबई इंडियन्स (मुंबई)
Ritik
IFM
इस टीम की सबसे ज्यादा कीमत लगाई गई और भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी 447 करोड़ रुपए देकर इस टीम के मालिक बने। इस टीम के प्रमोशनल वीडियो में सुपरस्टार रितिक रोशन नजर आने वाले हैं। अनु मलिक ने इस टीम के गाने की धुन बनाई है, जिसे जावेद अख्तर ने लिखा है।

4) चेन्नई सुपरकिंग (चेन्नई)
इंडिया सीमेंट वाले एन. श्रीनिवासन ने 324 करोड़ रुपए चुकाकर यह टीम अपने नाम की। महेंद्रसिंह धोनी के नेतृत्व वाली इस टीम का प्रचार हिंदी फिल्म के कलाकार नहीं, बल्कि तमिल फिल्मों के सुपरस्टार विजय और नयनतारा करेंगे। वैसे खबर है कि बॉलीवुड का भी कोई सितारा इस टीम से जुड़ सकता है।

5) किंग्स इलेवन पंजाब (मोहाली)
Preity
IFM
इस टीम से तो बॉलीवुड की नायिका प्रीति जिंटा जुड़ी हैं जिन्होंने नेस वाडिया, करण पॉल और मोहित बर्मन के साथ 304 करोड़ रुपए देकर यह टीम अपने नाम की। प्रीति इस टीम की प्रचार की कमान संभाले हुए हैं। प्रीति चाहती थीं कि पंजाब में लोकप्रिय धर्मेन्द्र, सनी और बॉबी इस टीम का प्रचार करें, लेकिन बात नहीं बन पाई। दलेर मेहँदी ने साजिद-वाजिद के निर्देशन में एक गाना रेकॉर्ड किया है। वीडियो में शायद प्रीति नजर आएँ।

6) नाइट राइडर्स (कोलकाता)
Rani
IFM
300.45 करोड़ रुपए में किंग खान शाहरुख ने यह टीम अपने नाम की। प्रचार-प्रसार के मामले में यह टीम अन्य टीमों की तुलना में बेहद आगे है, क्योंकि शाहरुख मीडिया में बेहद लोकप्रिय हैं। वे अपनी इमेज और लोकप्रियता का पूरा फायदा उठा रहे हैं। विशाल-शेखर एक गाना बना चुके हैं और बप्पी लाहिरी तथा प्रीतम दो-दो गाने बना रहे हैं। बप्पी के निर्देशन में शाहरुख एक गाना गाएँगे जबकि दूसरे गाने में उषा उत्थुप की आवाज का इस्तेमाल किया जाएगा। बंगाल की शेरनियाँ बिपाशा बसु और रानी मुखर्जी इसके प्रमोशनल वीडियो में नजर आने वाली हैं।

7) राजस्थान रॉयल्स (जयपुर)
268 करोड़ रुपए में बिकी यह एकमात्र टीम ऐसी है, जिसकी कप्तानी विदेशी खिलाड़ी कर रहा है। इला अरुण ने राजस्थानी गानों को बेहद लो‍कप्रिय बनाया है, इसलिए वे ही इस टीम के लिए गाना रेकॉर्ड करवा रही हैं और प्रमोशनल वीडियो में भी वे ही नजर आएँगी।

8) देहली डेअरडेविल्स (दिल्ली)
Akshay
IFM
336 करोड़ रुपए में जीएमआर होल्डिंग के योगेश शेट्टी ने इस टीम को खरीदा। अभी इस टीम का कोई भी प्रमोशनल वीडियो या गाना रेकॉर्ड नहीं हुआ है, लेकिन खिलाड़ी कुमार यानी कि अक्षय कुमार इस टीम के ब्रांडदूत बन गए हैं। संभव है कि अक्की इस टीम के प्रमोशनल वीडियो में भी नजर आएँ।
और भी
राकेश रोशन का स्पष्टीकरण
सेक्सी सेलिना मत कहो
‘टशन’ का संगीत
ऐश्वर्या के काम में दखलअंदाजी नहीं
अजय देवगन की पाँच श्रेष्ठ फिल्म
अप्रैल माह में प्रदर्शित होने वाली फिल्में