‘पिंक पैंथर’ जैसी फिल्म का प्रस्ताव भी सेलिना को ही मिला था, लेकिन तारीखों के अभाव में इस फिल्म को ठुकराना पड़ा। वे उस समय एक और अंतरराष्ट्रीय फिल्म ‘लव हेज़ नो लैंग्वेज’ में व्यस्त थीं। पिछले दिनों सेलिना ने ढेर सारी फिल्में साइन की। असुरक्षा की वजह से नहीं बल्कि अच्छी भूमिकाओं के कारण। ‘नो एंट्री’, ‘अपना सपना मनी मनी’ और ‘टॉम, डिक एंड हैरी’ जैसी सफल फिल्में सेलिना के खाते में जमा हैं, लेकिन इन फिल्मों में एक से अधिक नायिकाएँ थीं। गौर करने लायक बात है कि सेलिना को सोलो नायिका वाली फिल्में कम मिलती हैं और ज्यादातर वह दो या तीन नायिकाओं के साथ ही परदे पर दिखाई देती हैं, लेकिन सेलिना को किसी तरह का मलाल या समस्या नहीं है।
‘लव हेज़ नो लैंग्वेज’ के अलावा सेलिना ‘गोलमाल रिटर्न’ और ‘मनी है तो हनी है’ को लेकर उत्साहित हैं। ‘गोलमाल रिटर्न’ में जहाँ सफल फिल्म ‘गोलमाल’ की टीम है तो ‘मनी है तो हनी है’ का निर्देशन गणेश आचार्य कर रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान सेलिना के व्यावसायिक दृष्टिकोण से चीची यानी की गोविंदा बेहद प्रभावित हुए और उन्होंने सेलिना की प्रशंसा के पुल बाँध दिए।
फिल्मों में सफलता को तलाश रही सेलिना दिल के मामले में अब तक असफल रही। एक-दो पुरुषों से उसके नजदीकी रिश्ते रहें, लेकिन ज्यादा दिनों तक वे साथ नहीं चल सकें।
दिल की चोट खाने के बावजूद सेलिना का ‘प्यार’ शब्द पर से विश्वास कम नहीं हुआ है। वे शादी को जिंदगी की किताब का जरूरी अध्याय मानती हैं। सेलिना एक बार फिर सही व्यक्ति की तलाश में हैं।
|