मुख्य पृष्ठ > मनोरंजन > बॉलीवुड > आलेख
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
सेक्सी सेलिना मत कहो
Celina
IFM
बात भले ही अटपटी लग रही हो, लेकिन हॉट नायिका सेलिना जेटली को सेक्सी कहलाना बिलकुल भी पसंद नहीं है। आमतौर पर बॉलीवुड की अधिकांश नायिकाओं में इस बात की होड़ मची रहती है कि उन्हें सेक्सी कहा जाए, वहीं सेलिना को सेक्सी कहलाए जाने से चिढ़ है।

सेलिना का मानना है कि यह सब लोगों के दिमाग की उपज है। शायद उन्होंने बिकनी पहन ली या कम कपड़ों में कुछ हॉट दृश्य अभिनीत कर लिए, इसीलिए लोगों ने उन पर सेक्सी होने का टैग लगा दिया। वे अपने आपको सेक्सी नहीं मानतीं।

वैसे सेलिना को भी समझ में आ गया है कि सेक्सी होने का ठप्पा ज्यादा दिनों तक काम नहीं आता, क्योंकि बॉलीवुड में हर शुक्रवार एक नई नायिका आ जाती है, जो अंग-प्रदर्शन के मामले में एक कदम आगे होती है।

यदि अभिनय के मैदान में लंबी रेस का घोड़ा बनना हो तो अभिनय दमदार होना आवश्यक शर्त है, इसीलिए सेलिना इन दिनों ग्लैमरस लगने के अलावा अभिनय पर भी ध्यान दे रही हैं।

Celina
IFM
अब तक सेलिना की जितनी भी फिल्में प्रदर्शित हुई हैं, उसमें उन्हें ग्लैमर डॉल के रूप में ही प्रस्तुत किया गया है। दर्शकों का भी ध्यान उनके अभिनय पर कम रहता है। सेलिना के अभिनय में वो बात नहीं है कि वे दर्शकों को बाँधकर रखें, लेकिन सेलिना को उम्मीद है कि उनकी आगामी कुछ फिल्मों में बदलाव देखने को मिलेगा।

सेलिना की किस्मत बहुत बुलंद है। अभिनय के क्षेत्र में उन्होंने अब तक कोई तीर नहीं मारा है, लेकिन इसके बावजूद उन्हें बड़ी और अंतरराष्ट्रीय स्तर की फिल्मों के प्रस्ताव लगातार मिल रहे हैं।
1 | 2  >>  
और भी
‘टशन’ का संगीत
ऐश्वर्या के काम में दखलअंदाजी नहीं
अजय देवगन की पाँच श्रेष्ठ फिल्म
अप्रैल माह में प्रदर्शित होने वाली फिल्में
पहले सप्ताह में ‘रेस’ ने जीती बाजी
फौलादी और सेक्सी दिखने की चाहत