मुख्य पृष्ठ > मनोरंजन > बॉलीवुड > आलेख
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
ऐश्वर्या के काम में दखलअंदाजी नहीं
Abhi-Ash
IFM
‘धूम 2’ में ऐश्वर्या राय और रितिक रोशन के बीच चुंबन दृश्य फिल्माया गया था। इसके बाद कहा गया था कि रितिक रोशन से अभिषेक बच्चन नाराज हैं और वे नहीं चाहते कि ऐश्वर्या भविष्य में रितिक के साथ काम करें। हाल ही में प्रदर्शित ‘जोधा अकबर’ बहुत पहले साइन की गई थी।

इस मामले में अभिषेक ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि उन्हें ऐश्वर्या के रितिक के साथ काम करने पर कभी भी ऐतराज नहीं रहा है। उन्हें तो ऐश्वर्या और रितिक की जोड़ी बेहद पसंद है।

अभिषेक के मुताबिक उन्होंने ‘धूम 2’ और ‘जोधा अकबर’ दोनों फिल्म देखीं और उन्हें परदे पर ऐश और रितिक की जोड़ी बेहद अच्छी लगी। अभिषेक उन पतियों में से नहीं हैं जो अपनी पत्नी के काम में दखलअंदाजी करते हैं। उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है कि ऐश्वर्या किस अभिनेता के साथ काम करती हैं।

अभिषेक ने घटाया वजन
खाने-पीने के मामले में अभिषेक का अपने ऊपर नियंत्रण नहीं है। इस वजह से उनकी कमर का नाप अक्सर घटता-बढ़ता रहता है और बेचारे निर्माता-निर्देशक परेशान होते रहते हैं।

अभिषेक इन दिनों करण जौहर की फिल्म ‘दोस्ताना’ में काम कर रहे हैं। फिल्म के निर्देशक तरुण मनसुखानी ने अभिषेक को वजन घटाने को कहा क्योंकि वे बेहद मोटे लग रहे थे। अभिषेक ने अपने निर्देशक की बात गंभीरता से सुनी और अपना वजन घटाया।

शादी की पहली वर्षगाँठ
20 अप्रैल को अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी को एक साल पूरा हो रहा है। अभिषेक इस समय अमेरिका में शूटिंग कर रहे हैं। इस अवसर को शानदार तरीके से मनाने के लिए पूरा बच्चन परिवार अमेरिका जाने वाला है।

अमिताभ बच्चन छुट्टियाँ मनाना चाहते हैं। जया बच्चन का भी 9 अप्रैल को जन्मदिन है। अमिताभ, जया और ऐश्वर्या अमेरिका जाएँगे और वहाँ पर अभिषेक भी शामिल हो जाएँगे। इसके बाद पूरा बच्चन परिवार अमेरिका में ही लंबी छुट्टी मनाएगा।
और भी
हैप्पी बर्थ डे अजय देवगन
अप्रैल माह में प्रदर्शित होने वाली फिल्में
पहले सप्ताह में ‘रेस’ ने जीती बाजी
फौलादी और सेक्सी दिखने की चाहत
‘रेस’ की शानदार शुरुआत
हैप्पी बर्थ डे रानी