|
जख्म (1998) इस फिल्म के पहले अजय देवगन परदे पर सिर्फ मारामारी करते रहते थे और बतौर अभिनेता उन्हें कोई गंभीरता से नहीं लेता था। महेश भट्ट द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अजय का अभिनय उनके श्रेष्ठतम अभिनय में से एक है। इस फिल्म के बाद अजय की मानसिकता बदली और एक्शन हीरो की इमेज से उन्होंने मुक्ति पाई। वे अच्छी फिल्में और अच्छी भूमिकाएँ तलाशने लगे। इस फिल्म के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला।
|