|
द लीजेंड ऑफ भगतसिंह (2002) एक दौर ऐसा आया था जब भगतसिंह पर एक साथ पाँच फिल्में बन रही थी। उसमें से एक अजय देवगन अभिनीत ‘द लीजेंड ऑफ भगतसिंह’ भी थी। हालाँकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नाकामयाब हो गई थी, लेकिन अजय का अभिनय उल्लेखनीय रहा। अजय ने भगतसिंह की आक्रामकता, जूनून और देशप्रेम को सूक्ष्मता के साथ परदे पर पेश किया। इस फिल्म के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था।
|