मुख्य पृष्ठ > मनोरंजन > बॉलीवुड > आलेख
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
अजय देवगन की पाँच श्रेष्ठ फिल्म
समय ताम्रकर
39 वर्षीय अजय देवगन ने अपना करियर 17 वर्ष पूर्व ‘फूल और काँटे’ से शुरू किया था। नवोदित अजय की फिल्म का मुकाबला अनिल कपूर और श्रीदेवी जैसे सितारों से सजी यशराज फिल्म्स की ‘लम्हें’ से था। अजय की फिल्म से किसी को आशा नहीं थी, लेकिन फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया। तब से अब तक अजय ने कई फिल्मों में काम किया और कई उल्लेखनीय फिल्में दीं। आइए चुनें उनकी पाँच श्रेष्ठ फिल्म।

ओंकारा (2006)

Ajay
IFM
उत्तर भारत की राजनीति और गुंडागर्दी पर आधारित इस फिल्म में अजय देवगन ने ओंकारा नामक युवक की भूमिका निभाई थी। कानून अपने हाथ में लेकर ओंकारा खून-खराबा करता रहता है। फिल्म के आखिर में शक के आधार पर ओंकारा अपनी फूल-सी नाजुक पत्नी डॉली की हत्या कर सभी दर्शकों की नफरत का पात्र बन जाता है। यह अजय के अभिनय की कामयाबी का सबूत है।
1 | 2 | 3 | 4 | 5  >>  
और भी
अप्रैल माह में प्रदर्शित होने वाली फिल्में
पहले सप्ताह में ‘रेस’ ने जीती बाजी
फौलादी और सेक्सी दिखने की चाहत
‘रेस’ की शानदार शुरुआत
हैप्पी बर्थ डे रानी
तारे ज़मीन पर सितारे आसमान पर