मुख्य पृष्ठ > मनोरंजन > बॉलीवुड > आलेख
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
अप्रैल माह में प्रदर्शित होने वाली फिल्में
समय ताम्रकर
फिल्म प्रदर्शित होने के मामले में मार्च का महीना सूखा रहता है, लेकिन अप्रैल से बड़ी फिल्में प्रदर्शित होना एक बार फिर शुरू हो जाता है। अधिकांश परीक्षाएँ खत्म हो जाती हैं और स्कूल-कॉलेज की छुट्टियाँ भी आरंभ हो जाती हैं। इसलिए निर्माता अपनी फिल्मों को अप्रैल में प्रदर्शित करते हैं। इस अप्रैल में भी तीन बड़ी फिल्मों का प्रदर्शन होने वाला है।

Shorya
PR
4 अप्रैल को फिल्म प्रदर्शित होने की भीड़ लगी हुई है। एक-दो नहीं बल्कि पूरी दस फिल्में इस दिन प्रदर्शित हो सकती हैं। भ्रम, शौर्य, हैसियत की जंग, खुदा के लिए, यार मेरी जिंदगी, एक जादू कृष-2, ये कैसा कर्ज, बारिश-द सीज़न ऑफ लव, टेरर इन द ‍डीप (डब) और कहानी गुडि़या की। हालाँकि सारी फिल्में छोटे बजट की हैं और ‘भ्रम’, ‘शौर्य’ और ‘खुदा के लिए’ ही उल्लेखनीय है। सेना की पृष्ठभूमि पर आधारित ‘शौर्य’ को समर खान ने निर्देशित किया है। इस फिल्म में राहुल बोस, केके मेनन, जावेद जाफरी और मिनिषा लांबा ने प्रमुख भूमिकाएँ निभाई हैं।

'शौर्य' की कहानी के लिए क्लिक करें
Krazy4
PR
11 अप्रैल को दो बड़ी फिल्मों में मुकाबला होने जा रहा है। अजय देवगन द्वारा निर्देशित पहली फिल्म ‘यू मी और हम’ तथा राकेश रोशन द्वारा निर्मित ‘क्रेजी 4’ इस दिन प्रदर्शित होंगी। राकेश रोशन ने अजय को अपनी फिल्म आगे बढ़ाने के लिए कहा था, लेकिन अजय नहीं माने। ‘क्रेजी 4’ में बड़े सितारे नहीं हैं, लेकिन इसके बावजूद इस फिल्म का लोगों में क्रेज है। शाहरुख, रितिक और राखी पर फिल्माए गए आयटम सांग इस फिल्म की खासियत है। इस हास्य फिल्म में इरफान खान, राजपाल यादव, सुरेश मेनन और अरशद वारसी क्रेजी 4 के रूप में दिखाई देंगे।

‘क्रेजी 4’ की कहानी के लिए क्लिक करें
U, Me aur Hum
PR
‘यू, मी और हम’ रोमांटिक फिल्म है, जिसमें अजय और काजोल ने मुख्य भूमिका निभाई है। काजोल के प्रशंसक आज भी बड़ी तादाद में मौजूद हैं और इस फिल्म को वे पहले दिन पहले शो में देखना चाहते हैं। यह कहना मुश्किल है कि कौन सी फिल्म अच्छी शुरुआत करेगी। इन दो फिल्मों के अलावा ‘रानी एनाकोंडा’ (डब) और ‘ये कैसा प्यार है’ (डब) फिल्में भी इस दिन प्रदर्शित हो सकती हैं।

‘यू, मी और हम’ की कहानी के लिए क्लिक करें
Jimmy
PR
18 अप्रैल को मिथुन चक्रवर्ती के बेटे मिमोह चक्रवर्ती की फिल्म ‘जिमी’ के प्रदर्शित होने की घोषणा हुई है। अरसे से मिमोह अपनी पहली फिल्म के प्रदर्शन की बाट जोह रहे हैं। फिल्मों में आने से पहले मिमोह ने अभिनय, नृत्य और फाइट में प्रशिक्षण लिया है। मिथुन ने मिमोह की ज्यादा मदद नहीं की है, वे चाहते हैं कि मिमोह खुद अपना रास्ता तय करें। हो सकता है कि इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड को नया ‍सितारा मिल जाए। इशारा, खंडाला हाउस, सलाखें (उर्दू) और द वाटर हार्स- लीजेंड ऑफ द डीन (डब) जैसी फिल्में भी 18 तारीख को दिखाई दे सकती हैं।

Tashan
PR
25 अप्रैल को इस माह की सबसे बड़ी फिल्म ‘टशन’ दिखाई देगी। यशराज फिल्म्स द्वारा निर्मित इस फिल्म में सैफ अली खान, अक्षय कुमार, करीना कपूर और अनिल कपूर दिखाई देंगे। इस फिल्म के एक्शन के बारे में कहा जा रहा है कि यह हॉलीवुड की फिल्मों से भी बढ़कर है। विजय कृष्ण आचार्य द्वारा निर्देशित इस फिल्म से बॉलीवुड वालों को बेहद आशाएँ हैं। ‘टशन’ का मुकाबला ‘सिर्फ : लाइफ लुक्स ग्रीनर ऑन द अदर साइड’ करेगी। इस फिल्म में मेट्रो शहर में रहने वाले लोगों की समस्याओं को दिखाया गया है। फिल्म में मनीषा कोईराला, केके मेनन, रितुपर्णा सेनगुप्ता, सोनाली कुलकर्णी और रणवीर शौरी जैसे कलाकार हैं। फिल्म का निर्देशन रजतेश नायर ने किया है।

‘सिर्फ’ की कहानी के लिए क्लिक करें
और भी
पहले सप्ताह में ‘रेस’ ने जीती बाजी
फौलादी और सेक्सी दिखने की चाहत
‘रेस’ की शानदार शुरुआत
हैप्पी बर्थ डे रानी
तारे ज़मीन पर सितारे आसमान पर
‘रेस’ का इंतजार