मुख्य पृष्ठ > मनोरंजन > बॉलीवुड > आलेख
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
पहले सप्ताह में ‘रेस’ ने जीती बाजी
बॉक्स ऑफिस (21 से 27 मार्च 2008)
Katrina-Saif
IFM
21 मार्च को प्रदर्शित हुई ‘रेस’ को छुट्टियों को अच्छा लाभ मिला और इस फिल्म ने शुरुआती चार दिनों में भारत और विदेश में शानदार कामयाबी ‍हासिल की। पाँचवे दिन से हालाँकि कलैक्शन में गिरावट देखी गई, लेकिन इसके बावजूद पूरे सप्ताह के कलैक्शन जबर्दस्त है।

बहुत दिनों बाद ऐसी फिल्म प्रदर्शित हुई जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ सिनेमाघरों के बाहर नजर आई। पिछली कुछ फिल्मों की असफलता झेल चुके निर्देशक अब्बास-मस्तान के लिए यह फिल्म राहत लेकर आई।

फिल्म के निर्माता टिप्स ने 25 करोड़ रुपए का लाभ लेकर 63 करोड़ रुपए में यूटीवी को यह फिल्म बेची थी। यूटीवी ने बिना फिल्म देखे यह सौदा कर लिया था। अब सवाल यह उठता है कि क्या यूटीवी 63 करोड़ रुपए वसूल कर पाएगा?

देशभर के 329 सिनेमाघरों के उपलब्ध आँकड़ों के मुताबिक ‘रेस’ ने प्रथम सप्ताह में लगभग 20 करोड़ रुपए का व्यवसाय किया। मुंबई में इस फिल्म ने लगभग 4 करोड़ 26 लाख, दिल्ली में लगभग 3 करोड़ 71 लाख, अहमदाबाद में लगभग 1 करोड़ 84 लाख, कोलकाता में लगभग 1 करोड़ 14 लाख, हैदराबाद में लगभग 1 करोड़ तीन लाख और इन्दौर के चार मल्टीप्लैक्स में लगभग 35 लाख 57 हजार का व्यवसाय किया।

पंजाब में भी फिल्म को भारी सफलता मिली। 10 अप्रैल तक इस फिल्म के लिए मैदान साफ है क्योंकि तब तक कोई भी बड़ी फिल्म प्रदर्शित नहीं होगी।

28 मार्च को प्रदर्शित ‘वन टू थ्री’ फिल्म ने अपनी शुरुआत ठीक-ठाक की। इस फिल्म को राजस्थान और उत्तर प्रदेश में अच्छी शुरुआत मिली। वहीं दूसरी ओर देश के कुछ भागों में इसकी शुरुआत नरम रही। हालाँकि फिल्म को पसंद और नापसंद करने वालों की संख्या बराबर है।

Anil
IFM
सप्ताह की टॉप फाइव फिल्म्स (21 से 27 मार्च 2008)
1) रेस (पहला सप्ताह)
2) जोधा अकबर (छठा सप्ताह)
3) ब्लैक एंड व्हाइट (तीसरा सप्ताह)
4) 10000 बी.सी. (डब) (तीसरा सप्ताह)
5) डॉन नं. 1 (डब) (तीसरा सप्ताह)
और भी
फौलादी और सेक्सी दिखने की चाहत
‘रेस’ की शानदार शुरुआत
हैप्पी बर्थ डे रानी
तारे ज़मीन पर सितारे आसमान पर
‘रेस’ का इंतजार
नौ महीने, पाँच फिल्में