मुख्य पृष्ठ > मनोरंजन > बॉलीवुड > आलेख
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
‘रेस’ की शानदार शुरुआत
(बॉक्स ऑफिस : 14 से 20 मार्च 2008)
Race
IFM
अब्बास-मस्तान निर्देशित फिल्म ‘रेस’ ने पूरे देश में जबर्दस्त शुरुआत कर आधा मैदान जीत लिया है। सभी आयु और वर्ग के लोग इस फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों में टूट पड़े हैं।

बहुत दिनों बाद कोई बड़ी फिल्म प्रदर्शित हुई और अधिकांश परीक्षाएँ समाप्त हो गई हैं। 21, 22 और 23 मार्च को छुट्टी होने का लाभ भी इस फिल्म को मिला। इस कारण ‘रेस’ को अच्छी शुरुआत मिली।

फिल्म की स्टारकास्ट और उम्दा प्रचार ने भी लोगों का ध्यान आकर्षित किया। फिल्म के निर्माताओं को उम्मीद थी कि फिल्म को अच्छी शुरुआत मिलेगी, इसलिए उन्होंने ढेर सारे प्रिंट्स के साथ फिल्म को प्रदर्शित किया ताकि फिल्म देखने आया कोई भी दर्शक खाली हाथ न लौटे।

'रेस' की समीक्षा के लिए क्लिक करें

पिछले सप्ताह प्रदर्शित फिल्म ’26 जुलाई एट बरिस्ता’ सुपर फ्लॉप साबित हुई। मुंबई में हुई बरसात पर आधारित इस फिल्म के अधिकांश शो में दर्शकों की उपस्थिति नगण्य रही और शो रद्द करना पड़े।

यही हाल ‘आज का चैलेंज’ और ‘मैं तेरे इश्क में’ जैसी फिल्मों का भी रहा। ‘ब्लैक एंड व्हाइट’ को महाराष्ट्र और दिल्ली में टैक्स-फ्री कर दिया गया है, लेकिन इसके बावजूद भी फिल्म को पर्याप्त मात्रा में दर्शक नहीं मिल रहे हैं। इस फिल्म ने दूसरे सप्ताह में उपलब्ध आँकड़ों के मुताबिक करीब 90 लाख रुपयों का व्यवसाय किया है। ‘जोधा अकबर’ बड़े शहरों में अच्छा व्यापार कर रही है।


Ash
PR
सप्ताह की टॉप फाइव फिल्म्स (14 से 20 मार्च 2008)
1) जोधा अकबर (पाँचवाँ सप्ताह)
2) ब्लैक एंड व्हाइट (दूसरा सप्ताह)
3) 10000 बी.सी. (डब)(तीसरा सप्ताह)
4) डॉन नं. 1 (डब) (दूसरा सप्ताह)
5) तारे जमीं पर (तेरहवाँ सप्ताह)
और भी
हैप्पी बर्थ डे रानी
तारे ज़मीन पर सितारे आसमान पर
‘रेस’ का इंतजार
नौ महीने, पाँच फिल्में
कौन है नंबर वन?
सत्ते पे सत्ता