मुख्य पृष्ठ > मनोरंजन > बॉलीवुड > आलेख
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
नौ महीने, पाँच फिल्में
यशराज फिल्म्स के आगामी आकर्षण
यशराज फिल्म्स भारत के सबसे बड़े और प्रतिष्ठित बैनर्स में से एक है। इस बैनर द्वारा निर्मित फिल्मों का दर्शक बेसब्री से इंतजार करते हैं। पिछले कुछ वर्षों से इस बैनर द्वारा हर वर्ष चार से पाँच फिल्में प्रदर्शित की जाती हैं।

बाकायदा पूरी योजना के साथ इन फिल्मों को प्रदर्शित किया जाता है और इनके प्रदर्शन की तिथि महीनों पूर्व घोषित कर दी जाती है। वर्ष 2008 समाप्त होने में लगभग नौ माह शेष हैं और इन नौ माहों में यशराज फिल्म्स की पाँच फिल्में प्रदर्शित होने वाली हैं।

Tashan
PR
टशन : 25 अप्रैल 2008
विजय कृष्ण आचार्य द्वारा निर्देशित यह फिल्म उन लोगों को सोचने पर मजबूर कर देगी जो यह सोचते हैं कि हॉलीवुड वाले ही जबरदस्त स्टाइलिस्ट और एक्शन फिल्म बना सकते हैं।

एक कॉल सेंटर एक्जीक्यूटिव, एक देसी गैंगस्टर, एक खूबसूरत लेकिन कातिलाना स्त्री और एक हत्यारा गैंगस्टर जिसे लोगों को मारने में मजा आता है, इस फिल्म के पात्र हैं।

अक्षय कुमार, सैफ अली खान, करीना कपूर और अनिल कपूर इस फिल्म के मुख्य सितारे हैं। एक्शन फिल्म के शौकीनों को इस फिल्म में आनंद आएगा।

Rani
PR
कुणाल कोहली निर्देशित अनाम फिल्म : 27 जून 2008
यशराज फिल्म्स के लिए कुणाल कोहली ने ‘फना’ और ‘हम तुम’ जैसी हिट फिल्में बनाई हैं। ‘हम तुम’ की जोड़ी यानी सैफ अली खान और रानी मुखर्जी को लेकर वे फिल्म बना रहे हैं जिसका नाम अभी तय नहीं हुआ है।

यह कहानी सैफ, रानी, 4 बच्चे और भगवान के इर्द-गिर्द घूमती है। रोमांस, कॉमेडी, ड्रामा, करुणा और कल्पना जैसे तत्व इस फिल्म में शामिल हैं। इसकी कहानी में वह सब कुछ है जो दर्शकों को देखना बेहद पसंद है।

Bachana E Hasino
PR
बचना ऐ हसीनों : 15 अगस्त 2008
स्वतंत्रता दिवस के दिन प्रदर्शित होने वाली इस फिल्म को सिद्धार्थ आनंद ने निर्देशित किया है। इसकी कहानी एकदम नई और अलग हटकर है।

रणबीर कपूर ने इसमें एक बेफिक्र युवक की भूमिका निभाई है। उसके जीवन में बिपाशा बसु, दीपिका पादुकोण और मिनिषा लांबा के रूप में तीन खूबसूरत युवतियाँ आती हैं। यह कहानी प्यार के ऐसे सबक के बारे में है जिन्हें आप कभी भूल नहीं पाएँगे।

Road side Romeo
PR
रोडसाइड रोमियो : 24 अक्टूबर 2008
चौबीस अक्टूबर को यशराज फिल्म्स के इतिहास में नया अध्याय जुड़ेगा। इस दिन पूरी लंबाई वाली इस बैनर की पहली एनिमेटेड फीचर फिल्म प्रदर्शित होगी, जो स्टूडियो और एनिमेशन की दुनिया के सरताज वाल्ट डिज़नी पिक्चर्स के सहयोग से बनी है।

रोडसाइड रोमियो एक अमीर, कूल और प्यारे कुत्ते की कहानी है जो गलियों में बदमाशी करता है। उसका सामना कुछ ऐसी समस्याओं से होता है जिनसे उसका पाला पहले कभी नहीं पड़ा।

इसमें सैफ, करीना और जावेद जाफरी जैसे कलाकारों ने अपनी आवाज दी है। इस फिल्म में पूरी तरह से भारत में ही‍ किए गए कम्प्यूटर एन‍िमेशन आर्ट का इस्तेमाल किया गया है। इस फिल्म के लेखक और निर्देशक जुगल हंसराज हैं।

Rab ne bana di Jodi
PR
रब ने बना दी जोड़ी : 12 दिसम्बर 2008
12 दिसम्बर के दिन कहा जा सकता है कि वर्ष की सबसे बड़ी फिल्म प्रदर्शित होगी। आदित्य चोपड़ा और शाहरुख खान की सफलतम जोड़ी ‘रब ने बना दी जोड़ी’ के जरिये फिर दिखाई देगी।

आदित्य और शाहरुख की फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएँगे’ ने भारतीय सिनेमा इतिहास में सबसे अधिक लंबे समय तक चलने का रिकॉर्ड बनाया है। आदित्य आठ वर्ष बाद फिर से निर्देशन के मैदान में उतरे हैं। इस रोमांटिक फिल्म के जरिये दोनों फिर एक बार इतिहास रचने में कामयाब होंगे, ऐसा विश्वास किया जा सकता है।
और भी
कौन है नंबर वन?
सत्ते पे सत्ता
शाहरुख और सौरव की जुगलबंदी
जॉन, शादी, फिल्म और बिपाशा
परिवर्तन के दौर से गुजरते सुभाष घई
अभी भी लोकप्रिय हैं काजोल