मुख्य पृष्ठ > मनोरंजन > बॉलीवुड > आलेख
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
शाहरुख और सौरव की जुगलबंदी
Shahrukh
IFM
शाहरुख खान पर इन दिनों फिल्मों का कम और क्रिकेट का ज्यादा नशा छाया हुआ है। वे इस समय फिल्मों को छोड़ क्रिकेट की बातें कर रहे हैं।

खेलों से शाहरुख को हमेशा लगाव रहा है। स्कूल और कॉलेज के जमाने में वे न केवल क्रिकेट, हॉकी और फुटबॉल खेलें, बल्कि अच्छे खिलाड़ी भी रहें। ‘चक दे इंडिया’ में कोच कबीर खान की भूमिका भी उन्होंने केवल हॉकी प्रेम के कारण निभाईं।

वे हमेशा कहते हैं कि जब मैदान पर पसीना बहाकर उनका बेटा या वे घर पर आते हैं तो मिट्टी और पसीने से सने कपड़े उन्हें बेहद पसंद आते हैं। शाहरुख को जब खेल से जुड़ने का अवसर मिला तो वे फौरन तैयार हो गए।

आईपीएल स्पर्धा के लिए उन्होंने अपनी कोलकाता की टीम को नाईट राइडर्स का नाम दिया है, और अपनी टीम के बेहतरी के लिए वे जुटे हुए हैं। चाहे खिलाडि़यों की पोषाख तय करना हो या फिर उनका मनोबल बढ़ाने के लिए गाना रेकॉर्ड करना हों, शाहरुख हाजिर हैं। शाहरुख अपने खिलाडि़यों की सुख-सुविधा का पूरा इंतजाम कर रहे हैं।

शाहरुख ने अपनी टीम के लिए काली और सुनहरी रंग की पोषाख चुनी है। काला रंग उन्होंने इसलिए चुना है क्योंकि कोलकाता में माँ काली का मंदिर है और स्वर्ण रंग उनके खिलाडि़यों को याद दिलाता रहेगा कि उन्हें इस स्पर्धा का स्वर्ण कप जीतना है।

पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सौरव गाँगुली हमेशा से शाहरुख के चहेते खिलाड़ी रहे हैं। दादा के खेल के तो वे दीवाने रहे ही हैं, साथ ही सौरव की जिद, आक्रामकता और नेतृत्व के गुणों से बहुत कुछ सीखा जा सकता है, ऐसा बॉलीवुड के बादशाह का मानना है।

सिर्फ सौरव ही कोलकाता टीम चुनने की एकमात्र वजह शाहरुख के पास नहीं है। उन्हें कोलकाता बेहद पसंद है। शाहरुख के अनुसार कोलकातावासियों में खेलों के प्रति जबरदस्त जुनून है, इसलिए उन्होंने इस टीम को पसंद किया।

क्रिकेट के साथ-साथ शाहरुख अपने अन्य कार्यों पर भी बराबर निगाहें रखे हुए हैं। टीवी पर जल्दी ही उनका शो शुरू होने वाला है। इसके अलावा किंग खान के प्रिय दोस्त करण जौहर और आदित्य चोपड़ा भी जल्दी ही शाहरुख को लेकर फिल्म शुरू करने वाले हैं।

फिल्मों में कामयाबी हासिल कर शीर्ष पर बैठे शाहरुख खान की यह दिली इच्छा है कि वे क्रिकेट में भी सफलता के शिखर पर पहुँचे। भले ही वे नहीं ‍खेल रहे हैं, लेकिन मैदान के अंदर उनकी टीम के खिलाड़ी और प्रशंसक शाहरुख की मौजूदगी को महसूस करेंगे। ‘प्रिंस ऑफ कोलकाता’ और ‘किंग ऑफ बॉलीवुड’ की जुगलबंदी क्या गुल खिलाती है, ये आने वाले दिनों में पता चलेगा।
और भी
जॉन, शादी, फिल्म और बिपाशा
परिवर्तन के दौर से गुजरते सुभाष घई
अभी भी लोकप्रिय हैं काजोल
मार्च में प्रदर्शित होने वाली फिल्में
‘जोधा अकबर’ पर प्रतिबंध : एक गलत निर्णय
मनीषा को शांति की तलाश