मुख्य पृष्ठ > मनोरंजन > बॉलीवुड > आलेख
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
बॉलीवुड के हॉट कपल्स
प्रियंका-हरमन
Priyanka-Harman
IFM
हरमन बवेजा की एक भी फिल्म प्रदर्शित नहीं हुई है, लेकिन उसे प्रियंका चोपड़ा जैसी गर्लफ्रेंड जरूर मिल गई है। हरमन दिखने में रितिक जैसा है। प्रियंका उसे इतना चाहती है कि जब करीना ने हरमन के साथ फिल्म करने से इंकार कर दिया तो प्रियंका ने तारीखें एडजस्टर अपने को फिल्म में फिट कर लिया। प्रियंका हरमन को अभिनय भी सीखा रही है। दोनों साथ-साथ देखे जाते हैं, लेकिन कभी-कभी। दोनों प्यार की राह में कितने दूर साथ चलते हैं, ये वक्त आने पर पता चलेगा।

शिल्पा-राज कुंद्रा
ब्रिटेन में धूम मचा रही शिल्पा का दिल राज कुन्द्रा पर आ गया है। वैसे शिल्पा ने अक्षय कुमार को भी बहुत चाहा था, लेकिन ऐन वक्त पर ट्विंकल ने बाजी मार ली। शिल्पा का नाम अनुभव सिन्हा से भी जोड़ा गया था। राज भी कम नहीं है। उनकी शादी हो चुकी है और अब वे पत्नी से अलग हो गए हैं। राज का घर तोड़ने के लिए उनकी पत्नी शिल्पा को जवाबदार ठहराती है। शिल्पा और राज ने पिछले दिनों जमकर शॉपिंग की है। हो सकता है कि इस वर्ष दोनों एक-दूसरे के हो जाएँ।


दीपिका-युवराज
Deepika-Yuvraj
IFM
जब से दीपिका ने युवराज को बोल्ड किया है तब से युवराज से रन बनना बंद हो गए हैं। युवराज आस्ट्रेलिया में थे, तो शूटिंग के बहाने दीपिका भी वहाँ पहुँच गई। बजाय शूटिंग के वह मैच देख रही थी। लोगों को समझ में आ गया कि क्यों युवराज जल्दी पैवेलियन लौट आएँ। पिछले दिनों मुंबई में युवराज की मम्मी के साथ दीपिका घर तलाश कर रही थी। फिलहाल दोनों न अपने प्यार को स्वीकार कर रहे हैं और न ही इंकार कर रहे हैं।

इसके अलावा आयशा टाकिया-फरहान आजमी, कोंकणा सेन-रणवीर शौरी, अमृता अरोरा-उस्मान अफजल जैसी कुछ जोडि़याँ भी एक-दूसरे के प्रेम में डूबी हुई है।
<< 1 | 2 
और भी
राजकुमारी ‘जोधा’
बॉक्स ऑफिस पर भी शीत लहर
अगली फिल्म के लिए तैयार भंसाली
रोहित जुगराज : डॉक्टर से डायरेक्टर
आसान नहीं था रितिक के लिए अकबर बनना
विश्व का पहला जनजातीय फिल्म समारोह