मुख्य पृष्ठ > मनोरंजन > बॉलीवुड > आलेख
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
आसान नहीं था रितिक के लिए अकबर बनना
फिल्म के सफल होने की रितिक को उम्मीद
Ritik
PR
रितिक रोशने ‘जोधा अकबर’ के लिए जितनी मेहनत की है, शायद ही किसी फिल्म के लिए पहले की हो। मुगल सम्राट अकबर का किरदार निभाना आसान नहीं था। भाषा, चाल-ढाल, एक सम्राट के हाव-भाव और उस समय की संस्कृति को ध्यान में रखकर अभिनय करना था। यह भूमिका निभाना किसी जोखिम से कम नहीं है, क्योंकि रितिक पहली बार कोई ऐतिहासिक किरदार निभा रहे हैं और यह उनकी छवि से एकदम विपरीत है।

इस चरित्र को निभाने में किताबें रितिक का अच्छा साथी बनीं। ऐतिहासिक किताबों ने उनकी खूब सहायता की। उन्होंने अकबर पर लिखी किताबें पढ़ीं और उस दौर की संस्कृति का अध्ययन किया, जिससे उनका काम आसान हुआ।

भारी-भरकम ड्रेस पहनने के बाद रितिक के घुटनों का दर्द और बढ़ जाता था, जिसकी अवहेलना कर उन्होंने शूटिंग की। हिंदी और उर्दू के कठिन शब्दों को बोलने के लिए उन्होंने अपने उच्चारण सुधारे।

रितिक के मुताबिक उन्होंने पूरी तैयारी के साथ इस भूमिका को निभाया और महान बादशाह के चरित्र के साथ न्याय करने की कोशिश की है। अब रितिक यह जानने के लिए बेताब हैं कि दर्शक क्या प्रतिक्रिया देंगे?

एक कलाकार के अच्छे अभिनय के पीछे निर्देशक का बहुत बड़ा हाथ होता है। रितिक का मानना है कि यदि वे अकबर के रूप में दर्शकों को पसंद आए तो इसका सारा श्रेय निर्देशक आशुतोष गोवारीकर को जाएगा। आशुतोष ने कड़ी मेहनत के जरिये सोलहवीं शताब्दी की इस प्रेमकथा को परदे पर पेश किया है।

फिल्म की सफलता या असफलता दर्शकों की पसंद और फिल्म की गुणवत्ता पर निर्भर करती है, परंतु फिल्म में काम करने के दौरान कलाकार को यह आभास हो जाता है कि फिल्म सफल होगी या असफल। रितिक को भरोसा है कि ‘जोधा अकबर’ बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल करेगी।

इस फिल्म की शूटिंग के दौरान यह अफवाह खूब चर्चा में थी कि नायक रितिक और नायिका ऐश्वर्या के बीच बातचीत न होने के कारण निर्देशक को रोमांटिक दृश्य फिल्माने में बेहद तकलीफ हुई।

रितिक इन बातों को कोरी अफवाह करार देते हैं। वे कहते हैं कि फिल्म का सबसे बड़ा आकर्षण इसके रोमांटिक दृश्य हैं और दर्शकों ने प्रेम में डूबे इस तरह के दृश्य शायद ही पहले देखे होंगे।
और भी
विश्व का पहला जनजातीय फिल्म समारोह
हिट फिल्म का इंतजार
आठ वर्ष बाद फिल्म निर्देशित करेंगे आदित्य चोपड़ा
नेहा का गोवा में घर
फरवरी में ’जोधा अकबर’ एकमात्र आकर्षण
दर्शकों को आकर्षित नहीं कर पा रही है ‘संडे’