मुख्य पृष्ठ > मनोरंजन > बॉलीवुड > आलेख
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
फरवरी में ’जोधा अकबर’ एकमात्र आकर्षण
फरवरी में प्रदर्शित होने वाली प्रमुख फिल्में
समय ताम्रकर
Rajpal-Neha
PR
वर्ष के सबसे छोटे माह में इस बार पाँच शुक्रवार आ रहे हैं। इसके बावजूद सिने प्रेमियों को निराश होना पड़ेगा क्योंकि बेहद कमजोर फिल्में फरवरी में प्रदर्शित होने जा रही हैं। ‘जोधा अकबर’ इस माह में बड़े बजट की प्रदर्शित होने वाली एकमात्र फिल्म है।

1 फरवरी को ‘रामा रामा क्या है ड्रामा’ अंतत: प्रदर्शित होने जा रही है, जिसका प्रदर्शन पिछले कुछ दिनों से लगातार ‍टलता जा रहा था। इस फिल्म में पति-पत्नी के संबंधों को लेकर हास्य उत्पन्न किया गया है। नेहा धूपिया, अमृता अरोरा, राजपाल यादव और आशीष चौधरी ने इस फिल्म में प्रमुख भूमिका निभाई है।

Superstar
PR
8 फरवरी को ‘सुपरस्टार’, ‘मिथ्या’, ‘5 खिलाड़ी’ (डब), ‘मस्तानी गर्ल्स’ और ‘मैं हूँ अंगरक्षक’ (डब) जैसी फिल्मों के प्रदर्शन की घोषणा की गई है। रोहित जुगराज की ‘सुपरस्टार’ में कुणाल खेमू और तूलिप जोशी जैसे कलाकार हैं, जिन्हें किसी भी दृष्टि से सुपरस्टार नहीं कहा जा सकता। यह फिल्म एक संघर्षरत कलाकार के सुपरस्टार बनने की कहानी है।

‘मिथ्या’ का निर्देशन रजत कपूर ने किया है और इसमें नसीरूद्दीन शाह, नेहा धूपिया, रणवीर शौरी जैसे कलाकारों ने काम किया है। फिल्म एक खास दर्शक वर्ग को ध्यान में रखकर बनाई गई है।

15 फरवरी को उन दर्शकों का इंतजार खत्म होगा जो ‘जोधा अकबर’ देखना चाहते हैं। बड़े बजट की इस फिल्म में रितिक रोशन और ऐश्वर्या राय जैसे सितारे हैं। यह देखना रोचक होगा कि युवा पीढ़ी के दर्शक क्या इस फिल्म को पसंद करेंगे।

Ritik
IFM
आशुतोष गोवारीकर द्वारा निर्देशित इस फिल्म से बॉलीवुड को बहुत आशाएँ हैं। वैसे ‘जोधा अकबर’ के लिए मैदान साफ है और इसके आसपास कोई भी बड़ी फिल्म प्रदर्शित नहीं हो रही है। इस फिल्म के साथ एक-दो छोटे बजट की फिल्म प्रदर्शित हो सकती है।

22 और 29 फरवरी वाले सप्ताह पूरी तरह खाली है। इन दिनों मेहबूबा, खुदा के लिए और चल चला चल जैसी फिल्में प्रदर्शित होगी। बड़ी फिल्मों के नहीं आने से दर्शक सिनेमाघरों से दूर रहेंगे और सिनेमाघर वालों की परेशानी बढ़ेगी। फरवरी का महीना सिने प्रेमियों के लिए निराशाजनक है।
और भी
दर्शकों को आकर्षित नहीं कर पा रही है ‘संडे’
शाहरुख को मिला स्क्रीन अवॉर्ड
रिश्ते को मान्यता?
असफलता का दौर जारी
जरूरत क्या है बॉयफ्रेंड की?
लारा दत्ता : सफलता के बाद सतर्क