मुख्य पृष्ठ > मनोरंजन > बॉलीवुड > आलेख
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
‘तारे’ और ‘वेलकम’ का जोरदार स्वागत
(बॉक्स ऑफिस : 14 से 20 दिसम्बर 2007)
Welcome
‘ओम शांति ओम’ के बाद लगातार फिल्में असफल हो रही थी। बॉलीवुड में निराशाजनकर माहौल था और सारी निगाहें ‘तारे जमीं पर’ और ‘वेलकम’ पर लगी हुई थी।

ईद और क्रिसमस के कारण 21 दिसम्बर वाला सप्ताह छुट्टियों से भरा हुआ है। इस दिन प्रदर्शित ‘वेलकम’ को टिकट खिड़की पर जोरदार शुरूआत मिली। अक्षय कुमार ने दिखा दिया कि पहले दिन वे अपने दम पर भीड़ जुटा सकते हैं। ढेर सारे कलाकारो से सजी ‘वेलकम’ की ओपनिंग पूरे भारत में शानदार रही।

आमिर खान द्वारा निर्देशित ‍पहली फिल्म ‘तारे जमीं पर’ का भी दर्शकों को इंतजार था। यह आमिर की लोकप्रियता का सबूत है कि एक बच्चे को हीरो बनाकर उन्होंने पेश किया और फिल्म को बड़े शहरों में शानदार शुरूआत मिली। छोटे शहरों में अपेक्षाकृत भीड़ कम नजर आई। यह फिल्म धीरे-धीरे शानदार कामयाबी हासिल कर सकती है क्योंकि इसकी चारों ओर प्रशंसा हो रही है।

पिछले सप्ताह प्रदर्शित ‘स्ट्रेंजर्स’ के लिए दर्शक अजनबी बने रहें। जिमी शेरगिल और नंदना सेन के नाम पर दर्शक फिल्म देखने नहीं गए। फिल्म का प्रचार भी ठीक तरह से नहीं किया गया। कई लोगों को तो पता ही नहीं चला कि इस नाम की कोई फिल्म प्रदर्शित भी हुई है।

‘स्ट्रेंजर्स’ से ज्यादा व्यवसाय तो हॉलीवुड की फिल्म ‘आई एम लीजेण्ड’ के हिंदी वर्जन ‘जिंदा हूँ मैं’ ने किया। हालांकि इस फिल्म का व्यापार भी कोई खास नहीं रहा। ‘दस कहानियाँ’ के कलैक्शन दूसरे सप्ताह में और नीचे आ गए। ‘खोया-खोया चाँद’ तो सिनेमाघरों से बाहर हो गई।

Shahid
सप्ताह की टॉप फाइव फिल्म्स (14 से 20 दिसम्बर 2007)
1) जिंदा हूँ मैं (डब) (पहला सप्ताह)
2) जब वी मेट (आठवाँ सप्ताह)
3) दस कहानियाँ (दूसरा सप्ताह)
4) ओम शांति ओम (छठा सप्ताह)
5) आजा नच ले (तीसरा सप्ताह)
और भी
गब्बर ने बदल दी हमारी सोच
वर्ष 2007 की फिल्मों का बॉक्स ऑफिस विश्लेषण
न चाँद पसंद आया और न कहानियाँ
शिल्पा की लोकप्रियता को भुनाने का प्रयास
देखिए हिमेश को बिना टोपी में
फीकी रही माधुरी की वापसी