मुख्य पृष्ठ > मनोरंजन > बॉलीवुड > आलेख
सुझाव/प्रतिक्रिया मित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
क्या लारा और केली का पुनर्मिलन होगा?
Lara
IFM
बॉलीवुड में नायक-नायिकाओं के प्रेम का कोई भरोसा नहीं रहता। आज एक दिशा में साथ चलने वाले कल अलग-अलग दिशाओं में जाते हुए नजर आते हैं। जब उनमें प्यार होता है, तो वे ऐसे नजर आते हैं जैसे दो जिस्म एक जान। वे ‘मेड फॉर इच अदर’ लगते हैं। उन्हें देखकर कोई सोच भी नहीं सकता कि वे कभी अलग भी हो सकते हैं।

शाहिद और करीना को देख कभी ऐसा नहीं लगा कि उनमें ब्रेकअप हो जाएगा। दोनों ने अपने प्यार के बारे में सबको बताया, लेकिन अब चुप्पी साधे हुए हैं। कुछ इसी तरह का मामला लारा दत्ता और केली दोरजी का है।

लारा और केली की जोड़ी की मिसाल दी जाती थी। उन्होंने कभी भी करीना और शाहिद की तरह अपने प्यार का प्रचार नहीं किया। दोनों में प्यार तब हुआ था, जब वे संघर्ष की राह पर थे। लारा की उस समय कोई पहचान नहीं थी। वह मॉ‍डलिंग के क्षेत्र में काम पाने की कोशिश में लगी हुई थी। ऐसे समय केली ने लारा का सारा खर्च उठाया।

लारा का संघर्ष रंग लाया। वह मिस यूनिवर्स बनी और फिल्मों में उसने प्रवेश किया, लेकिन उसने संघर्ष के दिनों के साथी केली का साथ नहीं छोड़ा। वक्त ऐसा आया कि केली के पास काम नहीं है और लारा व्यस्त है।

आधुनिक खयालों वाले लारा-केली ने कभी इस बात पर गौर नहीं किया कि कौन कमाता है और कौन नहींउनके बीच गजब का तालमेल था। ग्लैमर जगत से जुड़े होने के बावजूद न लारा का नाम किसी से जुड़ा और न ही केली का।

बिना शादी के दोनों बरसों साथ रहें। प्यार में दोनों इस कदर खोए हुए थे कि उन्हें शादी की जरूरत ही महसूस नहीं हुई। लारा का कहना है कि जरूरी नहीं है कि जिससे आप प्यार करें उससे शादी भी करें या उसके साथ रहें। प्यार में अधिकार जमाना जरूरी नहीं है।

Lara
IFM
दोनों जब अलग हुए तो किसी को सहसा विश्वास नहीं हुआ। उनका अलगाव क्यों हुआ इस बारे में किसी ने भी अपनी जुबां नहीं खोली। लारा सिर्फ इतना ही कहती है कि हमारे अलगाव के पीछे कोई ठोस कारण नहीं है। वह आज भी मानती है कि केली बहुत अच्छा इंसान है।

वर्षों तक साथ में रहने के कारण दोनों के दिल में एक-दूसरे की यादें बसी हुई हैं। आज भी वे शायद एक-दूसरे को मिस करते हैं। लारा और केली से जुड़े नजदीकी लोग प्रार्थना कर रहे हैं कि दोनों फिर से एक हो जाएँ। हो सकता है कि लारा-केली आने ‍वाले दिनों में फिर साथ दिखाई दें।
और भी
‘गोल’ की धीमी शुरूआत
माधुरी महान कलाकार हैं : अनिल मेहता
‍िद मेकिंग ऑफ ‘ओम शांति ओम’
क्या शाहरुख का मैच देखना गलत है?
मल्लिका की मौज
ओम शांति ओम : पहले सप्ताह की कमाई 28 करोड़ रु.