मुख्य पृष्ठ > मनोरंजन > बॉलीवुड > आलेख
सुझाव/प्रतिक्रिया मित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
मल्लिका की मौज
Mallika
IFM
मल्लिका शेरावत की इस समय मौज है। आमतौर पर बी और सी-ग्रेड बैनर्स की फिल्म करने वाली मल्लिका पर अब ए-ग्रेड के बैनर भी ध्यान देने लगे हैं। भले ही उनकी फिल्मों में मल्लिका का रोल छोटा होता है, लेकिन वह इससे खुश हैं।

मल्लिका इस समय ‘वेलकम’ के कारण चर्चा में है। ‘वेलकम’ के प्रोमो शुरु हो गए हैं और उसमें मल्लिका अनिल कपूर और नाना पाटेकर के साथ रोमांस करती हुई दिखाई दे रही है। ‘वेलकम’ में हालाँकि मल्लिका की भूमिका बहुत बड़ी नहीं है, फिर भी उसकी लोकप्रियता को देखते हुए प्रोमो में उसे महत्व दिया जा रहा है।

‘वेलकम’ में कैटरीना कैफ मुख्य नायिका की भूमिका निभा रही है। एक खास रोल के लिए निर्देशक अनीस बज्मी ने मल्लिका को उसकी भूमिका सुनाई और मल्लिका ने तुरंत हाँ कर दी।

कहा जाता है कि मल्लिका को यह भूमिका अनीस ने ‘प्यार के साइड इफेक्ट’ देखकर दी। वे उस फिल्म में मल्लिका के अभिनय से खासे प्रभावित हुए थे। ‘प्यार के साइड इफेक्ट’ से मल्लिका को बहुत फायदा हुआ। ‘सेक्स सिम्बल’ के रूप में मशहूर मल्लिका अभिनय भी कर सकती है, यह बात इस फिल्म से साबित हुई।

मल्लिका की एक और फिल्म ‘फौज में मौज’ भी इन दिनों चर्चाओं का केन्द्र है। महीनों से बन रही यह फिल्म फिलहाल अटकी हुई है। इसका कारण निर्माता और निर्देशक के बीच अनबन है।

निर्माता महोदय निर्देशक के काम से खुश नहीं है। मल्लिका भी नाखुश है। इस बात की चर्चा है कि इस फिल्म की सारी शूटिंग फिर से की जाएगी। निर्देशक को बदलने की भी चर्चा चल रही है। इन फिल्मों के अलावा मल्लिका ‘मान गए मुगल-ए-आजम’ और ‘अगली एंड पगली’ फिल्म भी कर रही है।

Mallika
IFM
फिल्मों के अलावा मल्लिका ने एक और जिम्मेदारी अपने ऊपर ली है। सुना है कि मल्लिका को फिल्मों में काम करते देख उसके भाई विक्रम को भी अभिनय का रोग लग गया है। मल्लिका अपने भाई को हीरो बनाना चाहती है और उसके लिए मल्लिका फिल्म बनाने की सोच रही है। शायद गोविंद मेनन इस फिल्म को निर्देशित करें।
और भी
ओम शांति ओम : पहले सप्ताह की कमाई 28 करोड़ रु.
‘तारे ज़मीन पर’ की कहानी अद्‍भुत है : आमिर खान
‘आजा नच ले’ के प्रोमो से माधुरी नाराज
अजय बनेंगे ‘अशोका : द ग्रेट’
‘ओम शांति ओम’ ने जीती आरंभिक बाजी
संजय लीला भंसाली को गुस्सा क्यों आया?