शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. टीवी
  3. समाचार
Written By समय ताम्रकर

नर्वस हनी सिंह का पत्नी ने बढ़ाया उत्साह

नर्वस हनी सिंह का पत्नी ने बढ़ाया उत्साह -
जोर-शोर से गाने वाले यो यो हनी सिंह से उनकी पत्नी के बारे में बात करो तो वे चुप्पी साध लेते हैं। अरसे तक उन्होंने अपनी शादी का खुलासा नहीं किया। पत्नी का नाम नहीं बताया। इंटरनेट पर उनकी शादी की तस्वीरे वायरल हो गई तब भी वे शादी की बात पर मुकरते रहे।

परदे पर हीरोइन के साथ कमर मटकाने वाले हनी सिंह निजी जीवन में बेहद शर्मीले हैं शायद इसीलिए वे पत्नी के बारे में बात करते समय सहज नहीं रह पाते, लेकिन अब उनमें बदलाव आने लगा है।

PR


हाल ही में वे अपने टीवी शो 'इंडियाज़ रॉ स्टार' की शूटिंग कर रहे थे। अगले दिन उनका अलबम लांच होना था, जिसको लेकर हनी सिंह परेशान थे। उनकी नर्वसनेस दिखाई दे रही थी। शूटिंग वे शुरू ही नहीं कर पा रहे थे। फोन पर लगातार बातें कर रहे थे।

कुछ देर बाद एक लड़की कार से उतरी। हनी सिंह खुद उसे लेने गए। कुछ देर बाद उपस्थित लोगों को समझ में आया कि ये और कोई नहीं बल्कि हनी सिंह की पत्नी शालिनी है। शालिनी और हनी सिंह देर तक स्टेज के पीछे बातें करते रहे। शालिनी उनको कुछ समझा रही थी। पत्नी से बात कर हनी सिंह की नर्वसनेस दूर हुई तब जाकर उन्होंने शूटिंग शुरू की।