शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. टीवी
  3. समाचार
Written By समय ताम्रकर

डबल प्राइस के साथ सलमान की 'बिग बॉस' में वापसी!

डबल प्राइस के साथ सलमान की ''बिग बॉस'' में वापसी! -
PR
बिग बॉस के निर्माता जानते हैं कि सलमान खान ही ऐसे स्टार हैं जो इस शो की लोकप्रियता का अहम कारण है। इसलिए सलमान को शो से जोड़े जाने की कोशिश लगातार की जा रही है। सलमान है कि मान ही नहीं रहे हैं क्योंकि पिछले सीजन में जो कुछ भी हुआ उससे सलमान नाराज हैं। वे बंधन में बंधना पसंद नहीं करते। शो के निर्माताओं के निर्देशों का पालन उन्होंने अनमने तरीके से किया और पिछली बार ही संकेत दे दिए कि वे अब इस शो से आजाद होना चाहते हैं।

सूत्रों के अनुसार चैनल वालों ने सलमान के सामने फीस को दोगुना करने का प्रस्ताव रखा है। दो से तीन करोड़ रुपये प्रति एपिसोड वसूलने वाले सलमान के आगे पांच से छ: करोड़ रुपये प्रति एपिसोड देने का ऑफर दिया गया है और सुनने में आया है कि सलमान अपने निर्णय पर पुनर्विचार कर रहे हैं।

सलमान कैम्प के लोगों का कहना है कि डेट्स की सलमान को कोई समस्या नहीं है। हर वर्ष वे बिग बॉस शो के लिए अलग से डेट्स रखते हैं और इस वर्ष भी उन्होंने इसमें बदलाव नहीं किए हैं। पिछली बार उन पर कुशल और गौहर जैसे प्रतियोगियों ने आरोप लगाया कि वे अरमान-तनीषा का पक्ष ले रहे हैं। ये बात सलमान को बर्दाश्त नहीं हुई। कुशल को शो से बाहर करने के बाद निर्माताओं ने शो में उनकी वापसी की, जिससे सलमान खुश नहीं हुए।

चैनल से जुड़े लोगों का कहना है कि सलमान मान गए हैं। उनकी कुछ शर्तें हैं जो चैनल वालों को मान्य है। सलमान की जगह कई सेलिब्रिटिज़ के नामों पर विचार किया गया, जिसमें रणबीर कपूर से लेकर शाहरुख खान तक शामिल हैं, लेकिन सलमान की जगह लेने वाला कोई भी स्टार दमदार नहीं लगा। इसीलिए सलमान के पास निर्माता वापस गए।