गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. टीवी
  3. आलेख
  4. बिग बॉस 8 में ये आ सकते हैं नजर
Written By समय ताम्रकर

बिग बॉस 8 में ये आ सकते हैं नजर

बिग बॉस 8 में ये आ सकते हैं नजर - बिग बॉस 8 में ये आ सकते हैं नजर

बिग बॉस शुरू होने में वक्त है, लेकिन इस शो में भाग लेने वाले प्रतियोगियों की खोज शुरू हो गई है। शो के निर्माता गुपचुप तरीके से सेलिब्रिटीज से मिल रहे हैं। कोई स्पष्ट मना कर देता है तो कुछ से मोल-भाव चलता रहता है। नजर उन पर रहती है जो विवादों का केंद्र रहे हो। फुर्सती लोगों से भी बातचीत चलती रहती है ताकि जगह बचने पर उन्हें फिट किया जाए। पेश है उन नामों की झलकियां जिनको लेकर चर्चाएं हैं।

 

संगीता बिजलानी

 
PR

 

सलमान खान की पहली गर्लफ्रेंड। संभव है कि सलमान के इशारे पर संगीता को शो में एंट्री मिल जाए।

यह बलात्कार का आरोपी भी आ सकता है नजर... अगले पेज पर


शाइनी आहूजा

IFM

शाइनी का करियर ठीक-ठाक चल रहा था, लेकिन 'बलात्कार कांड' में ऐसे उलझे कि सब कुछ खत्म हो गया। विवाद के कारण शाइनी को शो में जगह मिल सकती है। ये बात और है कि शो में मौजूद लड़कियों को शायद उनसे डर लगे।

मैच फिक्सिंग का यह खिलाड़ी बिग बॉस की पिच पर... अगले पेज पर


श्रीसंत

PR

सटोरियों से मेलजोल बढ़ाने का हश्र ये हुआ कि श्रीसंत का करियर असमय खत्म हो गया। साथ में बदनुमा दाग भी लग गया। कैमरे से उन्हें प्यार है। हाल ही में एक डांस शो में वे नजर आए और बिग बॉस में जाकर भी वे हंगामा मचा सकते हैं।

बिंदास और ड्रामा गर्ल... अगले पेज पर


निशा यादव


बिंदास और ड्रामा गर्ल भी जरूरी होती है। इस बार निशा यादव के नाम की चर्चा है। हॉट दिखाने के लिए वे हद पार करने को तैयार रहती हैं।

क्या बिग बॉस में चलेगी इनकी नेतागिरी... अगले पेज पर


कुमार विश्वास

PR

राजनेता भी इस शो का हिस्सा बने हैं। इस बार कुमार विश्वास पर नजर है। कुमार विश्वास को भी लाइम लाइट में रहने का शौक है। बिग बॉस उनका यह शौक पूरा कर सकता है।

ये फ्लॉप एक्टर यहां बन पाएंगे हीरो... अगले पेज पर


रणवीर शौरी

PR

ये अपने को काबिल कलाकार मानते हैं, लेकिन फिल्मों में काम कम मिलता है। टीवी के प्रति रणवीर का रुझान बढ़ा है। पहले रियलिटी शो 'फिअर फैक्टर : खतरों के खिलाड़ी' किया और अब वे 'झलक दिखला जा' के होस्ट हैं।

कौन लगाएगी ग्लैमर का तड़का... अगले पेज


सोफी चौधरी

IFM

गायिका, एक्ट्रेस, मॉडल सोफी चौधरी लंबे समय से बॉलीवुड में हैं, लेकिन सफल नहीं हो पाई। इन दिनों 'झलक दिखला जा' का वे हिस्सा हैं। सोफी के नाम की भी चर्चा है क्योंकि उनके 'बिग बॉस' में आने से ग्लैमर बढ़ जाएगा।

ये पति-पत्नी आ सकते हैं नजर... अगले पेज पर


गुरमीत चौधरी-देबिना

IFM

पिछले कुछ सीजन में पति-पत्नी भी इस रियलिटी शो का हिस्सा बने हैं। इस बार गुरमीत चौधरी और उनकी पत्नी देबिना के नाम की चर्चा है।

रेडियो की शान टीवी पर... अगले पेज पर


मलिश्का

PR

रेडियो जॉकी मलिश्का मुंबई में प्रसिद्ध हैं। उन्हें भी टीवी पर आने का शौक है। एक-दो रियलिटी शो का हिस्सा वे बन चुकी हैं और 'बिग बॉस' में आने की उनकी प्रबल संभावना है।

विदेशी हॉट बाला... अगले पेज पर


ऐमी जैक्सन

IFM

ब्रिटिश मॉडल और एक्ट्रेस ऐमी जैक्सन कुछ भारतीय फिल्मों में दिखाई दी है। 'एक दीवाना था' में स्मिता पाटिल के बेटे प्रतीक की वे हीरोइन थीं। प्रतीक और उनकी नजदीकियां काफी चर्चा का विषय रही।