गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. गुदगुदी
  4. »
  5. चुटकुले
Written By WD

मजेदार चुटकुला : स्मगलिंग

मजेदार चुटकुला : स्मगलिंग -
एक आदमी मोटरसाइकल से भारत-पाक बॉर्डर पार कर रहा था।
गाड़ी पर एक बोरी बंधी थी।
अधिकारी ने उसे रोका।
अधिकारी - कहां जा रहे हो?
आदमी - पाकिस्तान।
अधिकारी - क्या करते हो?
आदमी - स्मगलिंग।
अधिकारी - क्या बकवास कर रहे हो?
क्या है इस बोरी में?
आदमी - आप खुद ही देख लीजिए।
अधिकारी बोरी खोलकर देखता है तो उसमें रेत निकलती है। अधिकारी सोचता है कि आदमी मजाक कर रहा है, इसलिए
उसे जाने देता है।
ऐसा सालभर होता रहता है। आदमी हर हफ्ते मोटरसाइकिल पर रेत की बोरी लेकर बॉर्डर पार करता और अधिकारी उसे जाने देता।
एक दिन अधिकारी ने उसे फिर रोका।
अधिकारी- सच-सच बताओ कि तुम क्या करते हो?
आदमी- जी बताया तो था स्मगलिंग।
अधिकारी- किस चीज की स्मगलिंग?
आदमी- जी मोटरसाइकिलों की!