चुटकुले | दद्दू का दरबार | हास्य व्यंग्य | कार्टून | कचरे का डिब्बा
मुख पृष्ठ » मनोरंजन » गुदगुदी » दद्दू का दरबार » ए. राजा के घर किन्नर
FILE

प्रश्न : दद्दू, 2जी स्पेक्ट्रम जैसे गंभीर घोटाले के आरोपी पूर्व केन्द्रीय मंत्री ए. राजा की तिहाड़ जेल से रिहाई के अवसर पर उनके समर्थकों द्वारा पटाखे फोड़े गए व मिठाई बांटी गई। घर पहुंचने पर उनकी आरती उतारी गई। यही नहीं, किन्नर समुदाय के लोग उनके घर बधाई भी मांगने पहुंच गए, मानो उन्होंने कोई बहुत बड़ा तारीफे काबिल काम किया हो। आप इस बारे में क्या कहेंगे?

उत्तर : देखिए ऐसे मौके पर पटाखे फोड़ना व मिठाईयां बांटना आज के युग में स्वाभाविक है, क्योंकि खुशियां मनाने वाले सभी धन के पुजारियों को मालूम है कि राजा साहब की गांठ में कितना माल है। उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि वे जेल से जमानत पर छूटे हैं या कहीं और से लौटे हैं। हां, किन्नरों द्वारा उनके यहां बधाई मांगने जाना दद्दू को भी अखर गया। यदि किन्नर लोग वहां जाकर मांगने के बजाए उन्हें कुछ देकर आ जाते तो, पूरे देश में भ्रष्टाचार के विरुद्ध यह एक बड़ी खबर बन जाती और किन्नर समुदाय की वाहवाही भी होती।
Feedback Print