मैक्सिमम की कहानी
- वेबदुनिया डेस्क
निर्देशक : कबीर कौशिक संगीत : अमजद नदीम, देवी श्री प्रसाद कलाकार : सोनू सूद, नसीरुद्दीन शाह, नेहा धूपिया, विनय पाठक रिलीज डेट . 29 जून 2012 मैक्सिमम की कहानी वर्ष 2003 से 2008 के बीच की है। कहानी का केन्द्र है अंडरवर्ल्ड, पुलिस और मुंबई सिटी। अंडरवर्ल्ड के जोर को कम करने के लिए कुछ ऐसे पुलिस ऑफिसर्स को चुना गया जिनकी काबिलियत पर किसी को भी शक नहीं है। प्रताप पंडित और अर्जुन इनामदार ऐसे ही दो जांबाज पुलिस ऑफिसर्स हैं जिन्हें एनकाउंटर स्पेशलिस्ट कहा जाता है। अंडरवर्ल्ड के अपराधियों के काम करने के तौर-तरीकों से न केवल ये अच्छी तरह वाकिफ हैं बल्कि इनके पास ऐसे कई मुखबिर भी हैं जो इन अपराधियों की खबर अक्सर इन्हें देते रहते हैं। अंडरवर्ल्ड पर ‘मैक्सिमम कंट्रोल’ के लिए निकले अर्जुन और प्रताप की राह आसान नहीं है क्योंकि राजनेताओं का भी दखल है। साथ ही दोनों के बीच भी पॉवर को लेकर संघर्ष है। बड़े-बड़े अवैध सौदे, षड्यंत्र से भरी राजनीति और भारी दबाव के चलते कहानी का अंत किस तरह से एक रेलवे प्लेटफॉर्म पर होता है यह फिल्म में दिखाया गया है।
संबंधित जानकारी