पॉप संगीत की मलिका शकीरा मां बनने वाली हैं और यह उनका पहला बच्चा होगा। ‘हिप्स डोंट लाइ’ जैसे लोकप्रिय गीत से छा जाने वाली कोलंबियाई पॉप स्टार शकीरा और उनके पुरुष मित्र स्पेन के फुटबॉल खिलाड़ी गेरॉर्ड पिक्यू के घर जल्द ही किलकारी गूजेंगी। गेरॉर्ड उम्र में शकीरा से 10 साल छोटे हैं।
शकीरा ने अपनी वेबसाइट पर कहा, ‘‘मैं और गेरॉर्ड अपने पहले बच्चे के आगमन की प्रतीक्षा कर बेहद खुश हैं। इस समय हमने फैसला किया है कि हमारे जीवन के इस विशेष क्षण को हम प्राथमिकता देंगे और अगले कुछ दिनों तक प्रस्तावित सभी प्रचार कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया है।’’
शकीरा फुटबॉल स्टार गेरॉर्ड के साथ पिछले डेढ़ साल से डेटिंग कर रही हैं और आने वाले दिनों में काम कम करने का फैसला किया है।(भाषा)