गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. मिर्च-मसाला
Written By WD

सनी लियोन पोर्न इंडस्ट्री छोड़ने के लिए तैयार नहीं

सनी लियोन पोर्न इंडस्ट्री छोड़ने के लिए तैयार नहीं -
सनी लियोन की मांग बॉलीवुड में बढ़ती जा रही है और यदि वे चाहें तो कई फिल्म साइन कर सकती हैं। इसके बावजूद सनी पोर्न इंडस्ट्री छोड़ने के लिए तैयार नहीं है।

सनी मानती हैं कि उनकी आज जो कुछ भी पहचान है वो पोर्न इंडस्ट्री के कारण ही है। यही उनकी सफलता और लोकप्रियता का राज है। बॉलीवुड में व्यस्त रहने के बावजूद सनी पोर्न इंडस्ट्री में अपना पैर जमाए रखना चाहती हैं।

लगता है कि सनी अभी भी बॉलीवुड में अपनी सफलता के प्रति आश्वस्त नहीं हैं। इसी कारण वे दोनों जगह जमी रहना चाहती है। वे कहती भी हैं कि यदि हिंदी फिल्मों के दर्शक चाहेंगे तो मैं बॉलीवुड में ही व्यस्त रहूंगी। शायद जिस्म 2 और रागिनी एमएमएस की सफलता के बाद ही सनी पोर्न इंडस्ट्री को बाय-बाय कहेंगी।