बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
Written By वार्ता

बिपाशा बसु पर भरोसा करते है विक्रम भट्ट

बिपाशा बसु पर भरोसा करते है विक्रम भट्ट -
निर्देशक विक्रम भट्ट का कहना है कि वह बिपाशा बसु प
PR
भरोसा करते हैं और इसीलिए उन्होंने बिपाशा को क्रिएचेर 3डी में काम करने का अवसर दिया है।

विक्रम भट्ट के निर्देशन में बनी हॉरर फिल्म जल्दी ही रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में बिपाशा बसु ने मुख्य भूमिका निभाई है। बिपाश बसु को जब विक्रम भट्ट ने क्रिएचर थ्रीडी में लिया तो उनका करियर बहुत अच्छा नहीं चल रहा था, लेकिन विक्रम का कहना है कि यह तो भरोसे की बात है।

विक्रम भट्ट ने कहा 'मैं बॉक्स ऑफिस पर बिपाशा की पूर्व की फिल्मों की असफलता के बारे में नही सोचता। मेरे द्वारा निर्देशित 'डेंजरस इश्क' सफल नहीं रही थी इसके बावजूद बिपाशा मेरे साथ काम करने को राजी हो गईं। इसलिए यह तो भरोसे की बात है।'

विक्रम भट्ट ने कहा 'बिपाशा ने फिल्म में जबर्दस्त काम किया है। यह बहुत असाधारण फिल्म है। मैं उम्मीद करता हूं कि ऐसी फिल्मों को दर्शकों से सराहना मिले।'

उल्लेखनीय है कि क्रिएचर थ्रीडी में बिपाशा बसु के अपोजिट पाकिस्तानी अभिनेता इमरान अब्बास की मुख्य भूमिका है। यह फिल्म 12 सितंबर को रिलीज होगी।(वार्ता)