शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
Written By समय ताम्रकर

फेसबुक ने क्यों किया पूनम पांडे का अकाउंट बंद?

फेसबुक ने क्यों किया पूनम पांडे का अकाउंट बंद? -
PR


पूनम पांडे को उस समय जोर का झटका जोर से लगा जब फेसबुक ने उनका अकाउंट बंद कर दिया। परेशान पूनम ने यह बात ट्वीटर के जरिये बताई। अफसोस प्रकट कर पूनम ट्वीट करती हैं 'मेरा ऑफिशियल फेसबुक पेज डिएक्टिवेट हो गया है।' लोगों से उन्होंने पूछा है कि फेसबुक पेज दोबारा वे कैसे हासिल कर सकती हैं।

पूनम के 21 लाख फैंस भी निराश हो गए हैं क्योंकि पूनम के अकाउंट के कारण उन्हें हॉट तस्वीरें और वीडियो देखने को मिलते थे। सवाल यह है कि पूनम का अकाउंट क्यों बंद किया गया। अधिकृत तौर पर तो नहीं बताया गया है, लेकिन पूनम के बिंदास फोटो और वीडियो के चलते संभवत: यह कड़ा कदम उठाया गया है।