गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
Written By समय ताम्रकर

फिल्म बनाना हो तो धोनी को देना होंगे 45 करोड़

फिल्म बनाना हो तो धोनी को देना होंगे 45 करोड़ -
PR
सचिन तेंडुलकर या कपिल देव के बजाय महेंद्र सिंह धोनी पर फिल्म बनाने का ख्‍याल फिल्मकार नीरज पांडे को आया। धोनी से मुलाकात हुई और उन्होंने सहमति भी दे दी। धोनी की भूमिका के लिए सुशांत सिंह राजपूत का चयन भी हो गया। सुशांत को इसलिए चुना गया क्योंकि बड़ा सितारा लेने की हैसियत निर्माता की नहीं थी।

सुशांत ने अपनी भूमिका की तैयारी भी शुरू कर दी। धोनी से उन्होंने मुलाकात की। इसी बीच धोनी ने यह कहकर मामला उलझा दिया कि यदि उन पर फिल्म बनाने हो तो 45 करोड़ रुपये देना होंगे। इतनी भारी रकम सुनने के बाद निर्माता तो बेचारा गश खाकर गिर गया होगा। सुनने में आया है कि अब यह फिल्म अटक गई है।

धोनी से अच्छे तो मिल्खा सिंह है जिन्होंने मात्र एक रुपये में अपने जीवन पर 'भाग मिल्खा भाग' बनाने की अनु‍मति दे दी थी।