शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
Written By WD

परिणीति चोपड़ा के साथ रोमांस करंगे शाहिद कपूर

परिणीति चोपड़ा के साथ रोमांस करंगे शाहिद कपूर -
बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो शाहिद कपूर जल्‍द ही सिल्वर स्क्रीन पर परिणीति चोपड़ा के साथ रोमांस करते हुए नज़र आ सकते हैं। चर्चा है कि इश्किया और डेढ़ इश्किया जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके अभिषेक चौबे जल्‍द ही विज्ञान पर आधारित एक नैचरल थ्रिलर फिल्म बनाने जा रहे हैं। इस फिल्म के लिए अभिषेक, शाहिद कपूर के नाम पर विचार कर रहे हैं।

शाहिद ने अपने करियर के दौरान रोमांटिक, कॉमेडी और एक्शन फिल्मों में काम किया है। शाहिद अपने करियर में पहली बार एक नैचरल थ्रिलर फिल्म में काम कर सकते हैं। इस फिल्म में शाहिद के अपोजिट परिणीति चोपड़ा का चयन किया जा सकता है। फिल्म का निर्माण फैंटम फिल्‍म्‍स के बैनर तले किया जाएगा। इस फिल्‍म की शूटिंग अगले साल शुरू होगी।