शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
Written By समय ताम्रकर

पत्नी सुजैन के हालचाल पूछते हैं रितिक रोशन

पत्नी सुजैन के हालचाल पूछते हैं रितिक रोशन -
WD

रितिक रोशन और सुजैन खान भले ही अलग हो गए हो, लेकिन अभी भी लगातार संपर्क में हैं। रितिक अपने बच्चों से मिलने अक्सर सुजैन के यहां जाते हैं। सुजैन के घर से बच्चों को लेकर रितिक सैर-सपाटे पर निकल जाते हैं। पिछले दिनों सुजैन की तबियत खराब थी। जब रितिक को पता चला तो उन्होंने रोजाना सुजैन को फोन कर हालचाल पूछे। उन्हें अपनी तबियत का खयाल रखने के लिए कहा। यही नहीं रितिक ने सुजैन की बहन और भाई जायद खान से भी कहा कि वे सुजैन का ध्यान रखें।