शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. मिर्च-मसाला
Written By WD

दीपिका और अजय की जोड़ी दिखेंगी नई फिल्म में

दीपिका और अजय की जोड़ी दिखेंगी नई फिल्म में -
'वांटेड' और 'राउडी राठौर' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म निर्देशित कर चुकप्रभु देवा अब नई फिल्म की तैयारी कर रहे हैं, जो एक एक्शन-कॉमेडी फिल्म होगी। प्रभुदेवा इस फिल्म में अजय देवगन को लीड रोल में लेना चाहते हैं। अजय देवगन के सामने वे अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को लेना चाहते हैं।

IFM
दीपिका ने अभी तक अजय देवगन और प्रभुदेवा के साथ कोई फिल्म नहीं की है। प्रभुदेवा मानते हैं कि इन दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री धमाल मचा देगी। वैसे भी प्रभु देवा अपनी फिल्मों से ऑनस्क्रीन पर नई केमिस्ट्रीबनाने के लिए जाने जाते हैं।

PR
अपनी फिल्म 'वांटेड' में उन्होंने सलमान खान और आयशा टाकिया की जोड़ी को पर्दे पर पेश किया था। उनकी अगली फिल्म में हीरो का किरदार काफी दमदार होगा, जबकि हीरोइन का पर्दे पर इमोशनल रूप में दिखाई देंगी। दीपिका भी अजय के साथ रोमांस करते नजर आएंगी। बड़े पर्दे पर दीपिका और अजय की जोड़ी दर्शकों को कितनी पसंद आती है।