बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
Written By समय ताम्रकर

छठे दिन भी रहा बॉक्स ऑफिस पर 'किक' का जोर

छठे दिन भी रहा बॉक्स ऑफिस पर ''किक'' का जोर -
बॉक्स ऑफिस पर किक की रफ्तार में कोई कमी नहीं दिखाई दे रही है और दर्शकों का प्यार फिल्म को लगातार मिल रहा है। ईद के अगले दिन छुट्टी नहीं थी, बावजूद इसके किक के कलेक्शन में उल्लेखनीय गिरावट नहीं आई। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर छठे दिन 21.66 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। छ: दिन में भारत से कुल कलेक्शन हुआ 148.66 करोड़ रुपये। विदेश से किक ने छ: दिनों में 36.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इस तरह से छ: दिनों में इस फिल्म ने कुल मिलाकर 184.91 करोड़ रुपये एकत्रित किए। यह फिल्म अब यूटीवी/डिज्नी के लिए भी फायदे का सौदा साबित हो गई है और दो सौ करोड़ के आंकड़े तक पहुंचने में ज्यादा समय नहीं लेगी। 'किक' के लिए अगला सप्ताह पूरी तरह खुला हुआ है क्योंकि कोई भी बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है।

PR
ये भी पढ़ें
100 बच्चों का इलाज कराएंगे सलमान खान