शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
Written By समय ताम्रकर

चेकअप के लिए सलमान विदेश रवाना!

चेकअप के लिए सलमान विदेश रवाना! -
सभी जानते हैं कि बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ट्राइजेमिनल न्यूरल्जिया से पीड़ित हैं और उन्हें हर वर्ष चेकअप के लिए लॉस एंजिल्स जाना पड़ता है।

सूत्रों के मुताबिक दबंग स्टार सलमान रूटीन मेडिकल चेकअप के लिए लॉस एंजिल्स के लिए रवाना हो गए हैं। वे दुबई और टोरंटो होते हुए लॉस एंजिल्स पहुंचेंगे।

गणेश चतुर्थी का त्योहार सलमान जोर-शोर से मनाते हैं, लेकिन इस वर्ष वे मुंबई में नहीं होंगे। सितंबर के दूसरे सप्ताह में सलमान के भारत वापस लौटने की उम्मीद है। आते ही वे बिग बॉस 8 और सूरज बड़जात्या की फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' की शूटिंग आरंभ करेंगे।

PR