शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
Written By WD

किसको गुरु-दक्षिणा देना चाहती हैं प्रियंका चोपड़ा

किसको गुरु-दक्षिणा देना चाहती हैं प्रियंका चोपड़ा -
बॉलीवुड की हॉट एक्‍ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपनी आगामी फिल्‍म 'मेरी कॉम' को लेकर चर्चाओं में हैं। प्रियंका के फैन्‍स का मानना है कि यह फिल्‍म उनके करियर के लिए मील का प‍त्‍थर साबित होगी। बहरहाल प्रियंका ने भी इस फिल्‍म के लिए कुछ ऐसी ही मेहनत की है।

प्रियंका ने फिल्‍म में एक प्रोफेशनल बॉक्‍सर की तरह दिखने के लिए महीनों एक्‍सरसाइज की। भारतीय महिला बॉक्‍सिंग की महान खिलाड़ी मेरी कॉम के जीवन पर आधारित इस फिल्म में मेरी के शुरुआती दौर के संघर्ष को भी दिखाया गया है। 'मेरी कॉम' 5 सितंबर को टीचर्स डे के दिन रिलीज होने जा रही है।

IFM


प्रियंका मेरी कॉम की बहुत आभारी हैं और फिल्‍म की रिलीज को उन्‍हें समर्पित करना चाहती हैं। फिल्‍म के प्रमोशन के दौरान प्रियंका ने बताया, ''इस भूमिका को निभाना चुनौतीभरा काम था। फिल्‍म के लिए मेरी कॉम ने मुझे बॉक्‍सिंग के कई गुर सिखाए हैं इसलिए मैं फिल्‍म की को उनके सामने गुरु दक्षिणा के रूप में प्रस्‍तुत करना चाहूंगी।

आगे प्रियंका ने बताया कि यह फिल्‍म एक महिला के जिंदगी के संघर्ष की कहानी बयां करती है।

प्रियंका के अनुसार, ''यह फिल्‍म मेरी कॉम के जीवन के साथ ही साथ आम महिला के जीवन में आने वाले संघर्षों की बात कहती है।

फिल्‍म में मेरी की भूमिका निभाने के दौरान प्रियंका को कठिन शारिरिक परिश्रम तो करना ही पड़ा साथ में बाएं हाथ से काम करने की तकनीक भी सीखनी पड़ी। चूंकि मेरी एक लेफ्ट हैंडर हैं इसलिए प्रियंका को लेफ्ट हैंड से पंच लगाने के लिए भी काफी मशक्‍कत करनी पड़ी।