शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
Written By WD

करीना और प्रियंका दोबारा साथ नजर आएंगी

करीना और प्रियंका दोबारा साथ नजर आएंगी -

करीना कपूर और प्रियंका चोपड़ा ने वर्षों पहले 'ऐतराज' फिल्म में साथ काम किया था। करीना उस समय टॉप की एक्ट्रेस थीं जबकि प्रियंका की स्टार वैल्यू करीना से बहुत कम थी। उस फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच संबंध इतने तनावपूर्ण हो गए कि बाद में उन्होंने कभी साथ काम नहीं किया।

Girish Srivastava
WD


ताजा खबर यह है कि दोनों अभिनेत्रियों जल्‍द ही यूनिसेफ की डॉक्‍यूमेंटरी फिल्‍म के लिए एक साथ काम करने जा रही हैं।

बहरहाल जो काम बॉलीवुड नहीं कर पाया वह यूनिसेफ ने कर दिखाया। यूनिसेफ की इस डॉक्‍यूमेंट्री पर काम करने के बाद शायद करीना और प्रियंका के बीच कथित शीत युद्ध समाप्‍त हो जाए।

प्रियंका और करीना दोनों ही यूनिसेफ के जुड़ी हुई हैं। प्रियंका यूनिसेफ के लिए बाल अधिकारों के लिए राष्‍ट्रीय एम्‍बेसडर के तौर पर काम करती हैं। जबकि करीना देश में बच्‍चों की शिक्षा के लिए यूनिसेफ के कार्यक्रमों के लिए कार्य करती हैं।

एक सूत्र ने बताया, ''प्रियंका और करीना के बारे में यह कहा जा रहा था कि इन दोनों सितारों ने एक अंतर्राष्‍ट्रीय अवॉर्ड फंक्‍शन के दौरान एक दूसरे को अनदेखा कर दिया था। खैर, हाल ही में प्रियंका ने करीना से यूनिसेफ की इस डॉक्‍यूमेंटरी पर काम करने की बात कही। यह डॉक्‍यूमेंटरी फिल्‍म बालिका और महिला शिक्षा को प्रोत्‍साहित करने के लिए शूट की जा रही है।''

बहरहाल इस तरह के अच्‍छे कार्य के लिए यदि करीना और प्रियंका ने अपने निजी मतभेदों को खत्‍म कर साथ में काम करने का फैसला लिया है, तो यह बेशक अच्‍छी बात है।

करीना ने इस खबर की पुष्‍टि करते हुए कहा कि प्रियंका ने उन्हें फोन पर बताया कि वे इस डॉक्‍यूमेंटरी के लिए काम करने जा रही हैं। बेबो ने भी उन्हें बताया कि वे भी इसमें जरूर काम करेंगी।

बेबो से जुड़ी एक खबर और सुनने में आ रही है कि आजकल उनका दीपिका पादुकोण से भी पैच-अप हो गया है।