बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. »
  3. बॉलीवुड
  4. »
  5. मिर्च-मसाला
Written By वार्ता

आलिया-अर्जुन ने मेरी कहानी के साथ न्याय किया: चेतन भगत

आलिया-अर्जुन ने मेरी कहानी के साथ न्याय किया: चेतन भगत -
चेतन भगत की ‘2 स्टेट्स’ रिलीज हाल ही में रिलीज हुई है, जिसे बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन अच्छी सफलता भी मिली है। यह फिल्म चेतन भगत के उपन्यास '2 स्टेट्स' पर आधारित है। चेतन का मानना है कि अर्जुन कपूर और आलिया भट्ट दोनों ने ही दो भिन्न पृष्ठभूमियों के प्रेमी प्रेमिका के रूप में उनकी कहानी के साथ न्याय किया है।

भगत की अपनी पत्नी अनुशा से हुई शादी से प्रेरित फिल्म भारत के दो राज्यों के दो लोगों के जीवन पर आधारित है जो एक दूसरे से प्यार करने लगते हैं और फिर अपने माता पिता को इसके लिए मनाने में जुट जाते हैं ।

फिल्म में पंजाबी युवक अर्जुन तमिल युवती आलिया से प्यार करने लगता है। फिल्म सांस्कृतिक टकरावों के इर्दगिर्द घूमती है। फिल्म की पटकथा लिखने वाले भगत, आलिया और अर्जुन के अभिनय से काफी खुश हैं।

भगत को अपनी शादी बड़े स्क्रीन पर देखने में थोड़ी हिचक हो रही है। वह कहते हैं, ‘‘मेरे हाथ-पांव फूल रहे हैं क्योंकि यह मेरी जिंदगी की कहानी है। हालांकि किताब के आने के बाद से यह कहानी सब को पता है, लेकिन इसे स्क्रीन पर देखने में मुझे शर्म सी महसूस हो रही है।’’(वार्ता)