शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
Written By WD

11 वर्ष की उम्र में आलिया भट्ट को हो गया था प्यार

11 वर्ष की उम्र में आलिया भट्ट को हो गया था प्यार -
आलिया भट्ट की उम्र बहुत कम है और इस उम्र में ही उनके फैंस की संख्या करोड़ों में हैं। उनके कई दीवानों को यह जानकर आश्चर्य होगा कि आलिया भट्ट 11 वर्ष की उम्र में ही दिल दे बैठी थी। हाल ही में उन्होंने स्वीकारा है कि इस कच्ची उम्र में ही उन्हें 'इश्क' हो गया था। यह प्यार उन्हें किसी क्लासमेट या हमउम्र लड़के से नहीं बल्कि एक बॉलीवुड अभिनेता से हुआ था।

कौन है वो अभिनेता... अगले पेज पर

PR

PR
आलिया जिस अभिनेता की दीवानी हुई थी उसका नाम है शाहिद कपूर। खास बात यह है कि आलिया अब शाहिद की हीरोइन बन विकास बहल की 'शानदार' नामक फिल्म में भी आ रही हैं।

आलिया ने कहा कि मैं शाहिद कपूर की बहुत बड़ी प्रशंसक हूं। मैं 11 साल की रही होंगी, जब गेइटी-गैलेक्सी (मुंबई) सिनेमाघर में शाहिद की फिल्म 'इश्क विश्क' देखने गई थी। मैं तभी से उनकी प्रशंसक हूं। वह काफी अच्छे अभिनेता हैं और मैंने सुना है कि वह बहुत मददगार भी हैं।

आलिया ने अभी तक जिस पीढ़ी के अभिनेताओं के साथ फिल्में की हैं, शाहिद उस पीढ़ी से आगे के हैं। आलिया ने अपनी बात स्पष्ट करते हुए कहा कि आप भूल गए कि मैंने रणदीप हुड्डा के साथ 'हाईवे' की। लेकिन हां, इससे हटकर मैंने अब तक अपनी उम्र के अभिनेताओं के साथ काम किया है। लेकिन ऐसा नहीं है कि शाहिद, वरुण धवन, अर्जुन कपूर या सिद्धार्थ मल्होत्रा से अलग हैं। वह एक बहुत ही बिंदास व्यक्ति हैं।