सोनाक्षी सिन्हा वर्ष 2012 की एकमात्र ऐसी कलाकार हैं जिनकी तीन फिल्मों ने सौ करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस साल की शुरुआत उन्होंने अक्षय कुमार के साथ 'राउडी राठौर' जैसी सफल फिल्म के साथ की थी। इसके बाद अजय देवगन के साथ उनकी एक और ब्लॉकबस्टर 'सन ऑफ सरदार' आई और अब वर्ष का अंत उन्होंने 'दबंग 2' के साथ किया। इन तीनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया है। बॉलीवुड में जिन अभिनेत्रियों के लिए यह साल सफलता भरा रहा, उनमें कैटरीना कैफ (एक था टाइगर, जब तक है जान), असिन (हाउसफुल 2, बोल बच्चन) और प्रियंका चोपड़ा (अग्निपथ, बर्फी) हैं। इन सबमें सोनाक्षी की सफलता अद्धितीय ही कही जा सकती है। बेशक ये तीनों फिल्में हीरो प्रधान हैं और इन फिल्मों में हीरो के रोल दमदार है, लेकिन सोनाक्षी की प्रतिभा से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। इन सफल फिल्मों में अगर अभिनेताओं के बात की जाए तो सलमान खान और अजय देवगन इंडस्ट्री में कई सालों से हैं, लेकिन सोनाक्षी ने 12 महीनों के अंदर ही बॉलीवुड में अपना एक खास मुकाम बना लिया है। अपनी इस रिकॉर्डभरी सफलता पर सोनाक्षी का कहना है कि यह सभी कड़ी मेहनत और भाग्य के कारण है। मैं हमेशा काम कड़ी मेहनत और पेशेवर तरीके से करने की कोशिश करती हूं। समय का सही उपयोग करती हूं। सेट पर हमेशा समय पर पहुंचती हूं। मेरा मानना है कि ये कुछ ऐसी चीजे हैं जिन्होंने मुझे आगे बढ़ने में मदद की है। लोगों ने इन चीजों नोटिस किया और मेरी फिल्में देखने आए।'
लुटेरा' और 'वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई' सोनाक्षी 2013 में आने वाली फिल्में हैं। इसके अलावा वे रैंबो राजकुमार और एक साउथ की रिमेक में भी काम कर रही हैं। सोनाक्षी को उम्मीद है कि 2013 भी उनके लिए सफलता भरा वर्ष रहेगा।
संबंधित जानकारी