सैफ अली खान और करीना कपूर की शादी को लेकर हर दो-चार दिन में नई खबर आ जाती है। 16 अक्टोबर को होने वाली ये शादी अब इस वर्ष के अंत तक टाल दी गई है। साथ ही सैफ-करीना की शादी में भारत में नहीं बल्कि लंदन में करेंगे।
WD
बताया जा रहा है कि सैफ अपनी शादी को भव्य पैमाने पर नहीं करना चाहते हैं। भारत में वे शादी करेंगे तो लगातार मीडिया उनके पीछे लगा रहेगा। मीडिया से बचने के लिए भी उन्होंने लंदन को चुना है।
सैफ से जुड़े सूत्र के मुताबिक पटौदी परिवार आगामी सप्ताह मिलकर शादी की तारीख और स्थान के बारे में फैसला करने वाला है।