आमिर खान | टीवी | अमिताभ बच्चन | ऐश्वर्या राय | दिलीप कुमार | बॉलीवुड 2009 | बॉलीवुड 2010 | ग्लैमर दुनिया | ऑस्कर | मिर्च-मसाला | मुलाकात | फिल्म समीक्षा | आने वाली फिल्म | हॉलीवुड से | फोकस | एड्रेस बुक | आलेख | गीत-गंगा | फिल्मोग्राफी | सिने-मेल | कैटरीना कैफ
मुख पृष्ठ मनोरंजन » बॉलीवुड » मिर्च-मसाला » सिगरेट नहीं छोड़ने पर शाहरुख ने बेटी से खाई डांट
Shahrukh Khan
PR


बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान का कहना है कि धूम्रपान करने की वजह से उन्हें अपनी बेटी की डांट खानी पड़ी। शाहरुख ने ट्विटर पर लिखा कि सिगरेट पीने पर मुझे मेरी बेटी ने खूब डांटा। ‘किंग खान’ की ये टिप्पणियां ऐसे समय सामने आई हैं जब एक अखबार के सर्वेक्षण में उन्हें युवाओं का आदर्श (रोल मॉडल) कहा गया है।

शाहरुख ने लिखा, ‘‘मेरी बेटी ने मुझे अभी डांटा..:और कहा- अगर आप सिगरेट पीते हो तो आप सर्वेक्षण में युवाओं के आदर्श कैसे हो सकते हो। इसलिए सभी युवाओं के लिए कहता चाहता हूं कि कृपया सिगरेट से दूर रहें।’’

शाहरुख खराब सेहत के कारण 62वें बर्लिन फिल्म महोत्सव में ‘डॉन टू’ की स्क्रीनिंग में शामिल नहीं हो पाएंगे। उन्होंने लिखा कि बुखार के कारण आराम करना होगा। दु:ख की बात है कि आज रात बर्लिन नहीं जा सकूंगा।(भाषा)
संबंधित जानकारी
WebduniaWebdunia