इस दिवाली पर एक जोरदार एक्शन-कॉमेडी फिल्म ‘सन ऑफ सरदार’ के लिए तैयार हो जाइए। तेलुगु हिट फिल्म ‘मर्यादारामन्ना’ के हिंदी रीमेक में अजय देवगन एक सरदार के रोल में हैं। सरदार के रूप में अजय परफेक्ट लग रहे हैं।
अजय के साथ सोनाक्षी सिन्हा की जोड़ी है जो हिट पर हिट दिए जा रही हैं। साथ में एक अनोखे रोल में होंगे संजय दत्त। अजय देवगन फिल्म्स और वायकॉम 18 मोशन पिक्चर्स द्वारा निर्मित ‘सन ऑफ सरदार’ का निर्देशन अश्विनी धीर ने किया है। 13 जुलाई को रिलीज होने वाली इस फिल्म का ट्रेलर देख उम्मीद बंधती है कि दिवाली पर यह जोरदार धमाका करने वाली है।