जैकी श्रॉफ लंबे समय से छोटी फिल्मों में ही दिखाई दे रहे हैं। अरसे बाद उन्हें कोई बड़े बैनर की फिल्म मिली है। धूम 3 में वे एक महत्वपूर्ण रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म के जरिये जैकी श्रॉफ और आमिर खान 17 वर्ष बाद स्क्रीन साथ शेयर करेंगे। इसके पहले वे रामगोपाल वर्मा द्वारा निर्देशित सुपरहिट फिल्म ‘रंगीला’ में साथ दिखाई दिए थे।
FILE
धूम 3 की शूटिंग शुरू हो चुकी है। एक महत्वपूर्ण रोल के लिए फिल्म के निर्माता आदित्य चोपड़ा ने जैकी श्रॉफ को याद किया और वे फौरन मान गए। जैकी दस दिनों तक फिल्म की शूटिंग करेंगे।